{"_id":"58fa04414f1c1be6398b49b0","slug":"school-runs-bank-students-save-money-by-saving-pocket-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों के कत्ल की ये तीन भयानक वारदात रोंगटे कर देंगी खड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तों के कत्ल की ये तीन भयानक वारदात रोंगटे कर देंगी खड़े
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 21 Apr 2017 11:50 PM IST
सार
-मामी ने कुएं में फेंककर लेनी चाही भांजी की जान
-मामा ने भांजे को पत्थरों से कूंचकर ली थी जान
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में रिश्तों के कत्ल होने की यह पहली घटना नहीं है। इसके पूर्व भी ऐसी मिलती-जुलती घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अकेले बांदा में ही पिछले तीन माह में ऐसे तीन भयानक मामले सामने आए हैं जिन्हें जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
विज्ञापन
डेमो
पहला मामला तीन माह पूर्व 23 फरवरी को बिसंडा थाना क्षेत्र में सामने आया। यहां कोर्रही गांव में ननिहाल आई पांच वर्षीय बालिका को शौच के बहाने उसकी सगी मामी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। फिर गांव के बाहर रज्जू मास्टर के खेत में बने कुएं में धकेल दिया और खुद चुपचाप वापस आ गई। शाम को कुएं में पानी पीने गए युवक बिलाल, नजीब और सरदार को बालिका कुएं में रोती नजर आई। सात घंटे तक बालिका कुएं में लगी बोरिंग के पाइप के सहारे टंगी हुई थी। परिजनों की मदद से इन युवकों ने बालिका को कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
पहली मार्च को पैलानी थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव में मां सुमन के साथ ननिहाल आए वीरू (3) को मामा अशोक कुमार बिस्किट खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। घर से डेढ़ किलोमीटर दूर ले जाने के बाद मामा ने खेत में पत्थरों से सिर कूंचकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। ताजी घटना में गिरवां गांव में चाचा हरिशंकर तिवारी ने भतीजी शिखा तिवारी (20) की गोली मार हत्या कर रिश्तों का कत्ल कर दिया।
डेमो
कब्जा न छोड़ने पर चाचा ने की हत्या
भतीजी की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी चाचा हरिशंकर तिवारी मृतक के परिजनों पर मकान छोड़ कर चले जाने का दबाव बना रहा था। मृतक के भाई अमन तिवारी ने बताया कि चाचा अक्सर शराब के नशे में धुत होकर पूरे परिवार के साथ अभद्रता करता है। बंटवारा होने के बावजूद मकान और खेत से कब्जा न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी देता है। चाचा अविवाहित है और मकान के दूसरे हिस्से में रहता है। मकान और खेत पर कब्जा न छोड़ने पर चाचा ने हत्या कर दी।