फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   School or political arena... first a row over the foundation stone laying, now an FIR over a birthday.

Kanpur News: स्कूल या सियासत का मैदान... पहले शिलान्यास पर रार, अब जन्मदिन पर एफआईआर

Wed, 08 Jul 2026 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
School or political arena... first a row over the foundation stone laying, now an FIR over a birthday.
कानपुर। परमट का प्राथमिक विद्यालय चुनावी साल में पढ़ाई से ज्यादा सियासत की वजह से चर्चा में है। दो महीने के भीतर दूसरी बार यह सरकारी स्कूल राजनीतिक टकराव का केंद्र बना है। पहले यहां विकास कार्यों के शिलान्यास को लेकर भाजपा और सपा आमने-सामने थी। अब इसी स्कूल में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने के मामले में आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई के खिलाफ ग्वालटोली थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। जानकारों का कहना है कि चुनावी साल में दो दलों का यह विवाद आने वाले दिनों में कानपुर में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को तूल देने का एक बड़ा आधार बनेगा।
विज्ञापन




परमट का प्राथमिक विद्यालय मई में भी सुर्खियों में था। विधायक और सांसद निधि से होने वाले विकास कार्यों के शिलान्यास को लेकर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई और भाजपा सांसद रमेश अवस्थी के समर्थक आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्ष इस बात पर अड़े थे कि शिलान्यास पहले उनका जनप्रतिनिधि करेगा। विवाद इतना बढ़ा कि गालीगलौज और धक्का-मुक्की के साथ जमकर हंगामा हुआ। पुलिस विधायक अमिताभ को डीसीपी सेंट्रल कार्यालय ले गई, जहां बातचीत के बाद उन्हें रवाना कर दिया गया था। बाद में विधायक ने 15 मई को शिलान्यास करने की घोषणा की तो उनके आवास के बाहर रातों-रात पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इसके विरोध में उन्होंने समर्थकों के साथ हठयोग शुरू किया था। अब जन्मदिन समारोह पर दर्ज एफआईआर ने एक बार फिर उसी स्कूल को राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया है। महज दो महीने में एक ही सरकारी विद्यालय से जुड़े दो बड़े राजनीतिक विवादों ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर परमट का स्कूल शिक्षा का केंद्र है या राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का मंच...?
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed