{"_id":"6306f407cdda7615994a7c3a","slug":"school-manager-wife-and-son-shot-dead-bodies-of-all-three-found-in-suspicious-condition-in-room-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या या आत्महत्या: स्कूल प्रबंधक, पत्नी और पुत्र की गोली लगने से मौत, कमरे में संदिग्ध हाल में मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या या आत्महत्या: स्कूल प्रबंधक, पत्नी और पुत्र की गोली लगने से मौत, कमरे में संदिग्ध हाल में मिले शव
Thu, 25 Aug 2022 09:33 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, औरैया
अमर उजाला नेटवर्क, औरैया
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 25 Aug 2022 09:33 AM IST
सार
औरैया में दपंती और उनके बेटे के घर में संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। तीनों को गोली लगी हुई है। मौके से लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
मृतक दंपती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों के गोली लगे शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शहर के प्रकाश चंद्र महाविद्यालय के प्रबंधक संदीप पोरवाल (45), पत्नी मीरा (40) और उनके पुत्र शिवम पोरवाल(20) की गोली लगने से मौत हो गई। गुरुवार सुबह तीनों के शव घर के अंदर संदिग्ध हालत में पड़े मिले।
विज्ञापन
संदीप पोरवाल के छोटे पुत्र ओमजी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके से पुलिस ने प्रबंधक की लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद की है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है। प्रबंधक के घर पर बुधवार को कृष्ण छठी का कार्यक्रम था। जिसमें परिवार और रिश्तेदार आए थे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक किसी बात को लेकर परिजनों में विवाद हुआ था। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर छानबीन शुरू की है। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों से पूछताछ के साथ हर पहलू पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन