फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   School Chalo Abhiyan, Deputy CM said Before 2017 the condition of schools was bad

स्कूल चलो अभियान: डिप्टी सीएम बोले- 2017 से पहले स्कूलों की हालत थी बेकार, BJP सरकार में हुआ गुणात्मक सुधार

Sun, 02 Apr 2023 12:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Apr 2023 12:09 AM IST
सार

Hardoi News: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूल के बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराया जाए।

विज्ञापन
School Chalo Abhiyan, Deputy CM said Before 2017 the condition of schools was bad
स्कूल चलो अभियान को हरी झंडी दिखाते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में शिक्षा सत्र के प्रथम दिन स्कूल चलो अभियान शुरू किया गया। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल सहित जन प्रतिनिधियों ने अपने- अपने क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान में शामिल हुए और बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया।

विज्ञापन

प्रथम दिन बच्चे नई पुस्तकें पाकर बहुत ही खुश नजर आए। वहीं, अभियान को हरी झंडी दिखाने के बाद डिप्टी सीएम ने कहा कि 2017 से पहले स्कूलों की स्थिति बेहद खराब थी।  भाजपा सरकार ने स्कूल की तरफ ध्यान दिया। अब हर स्कूल में छात्रों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रहती है।
विज्ञापन

संडीला प्रतिनिधि के मुताबिक, उप मुख्यमंत्री मंत्री व चिकित्सा, स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्राथमिक विद्यालय तिलुइया में हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यालय के दस निपुण बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकेंवितरित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के नरेंद्रपुर भदेहना के प्राथमिक विद्यालय को निपुण विद्यालय घोषित किया। कहा कि सभी बच्चों का स्कूल में नामांकन जरूरी है। 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को शत-प्रतिशत स्कूल भेजना ही लक्ष्य है। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

  • भरावन प्रतिनिधि के मुताबिक आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने प्राथमिक विद्यालय भरावन में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण बेहतर हो रहा है। सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ने के साथ ही ड्राप कर चुके बच्चे वापस स्कूल आ रहे हैं।

  • सवायजपुर प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने उच्च प्राथमिक विद्यालय गोरिया में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को निशुल्क पुस्तकों का वितरण किया। खंड शिक्षा अधिकारी नवाब वर्मा, संकुल शिक्षक डिप्टी सिंह, शिव कुमार, प्रेम चंद्र शर्मा, सुधीर सोमवंशी, दिनेश, प्रनवीर मौजूद रहे।

  • शाहाबाद प्रतिनिधि के मुताबिक नगर क्षेत्र के मल्टी स्टोरी कांशीराम प्राथमिक विद्यालय में सीओ हेमंत उपाध्याय ने बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया। इस कार्यक्रम में बीईओ अनिल झा, शिक्षक रवि गुप्ता, गौरव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

  • कछौना प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक संसाधन केंद्र कछौना में विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने छात्र छात्राओं को पुस्तक वितरण कर स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की। खंड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह, राम शंकर शुक्ला, मयंक सिंह, देवी शंकर,सत्य प्रकाश मिश्रा मौजूद रहे।

  • बावन प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय बावन अंग्रेजी माध्यम में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को खंड शिक्षा अधिकारी संजीव भारती ने झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाध्यापक विद्यानिथधि मिश्र, अरुण बाजपेई, नाजिम खान,राजू कनौजिया मौजूद रहे।

  • माधौगंज प्रतिनिधि के मुताबिक विकास खंड के सभी प्राथमिक और उच्य प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक सत्र के पहले दिन निशुल्क पाठ्यपुस्तक का वितरण किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय शहब्दा, रुइया , शुक्लापुर भगत ,पिलखना, माधौगंज आदि सहित सभी विद्यालयों में पुस्तक वितरण किया गया।

  • पचदेवरा प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चांदपुर में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। बच्चों को पुस्तकें वितरित की गई। निदेशक गन्ना सहकारी संघ धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी राष्ट्र की मजबूत नींव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed