फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   scholarship gift for daughters

अव्वल बेटियों को स्कॉलरशिप का तोहफा

Thu, 15 Sep 2016 02:17 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 15 Sep 2016 02:17 PM IST
विज्ञापन
scholarship gift for daughters
डेमो पिक
बेटियों की रोजगार परक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्राविधिक शिक्षा विभाग ने स्कॉलरशिप की योजना लॉन्च की है। इसके तहत पॉलिटेक्निक की पढ़ाई में अव्वल बेटियों को स्कॉलरशिप के बतौर तोहफे दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें राजकीय पॉलिटेक्निक कानपुर की 127 बेटियों को स्कॉलरशिप मिलनी है। पॉलिटेक्निक में अलग-अलग सब्जेक्ट की टॉपर (फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड) को सालाना 10-10 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी। राजकीय पॉलिटेक्निक कानपुर के प्रिंसिपल डॉ. आरके सिंह ने बताया कि स्कालरशिप का लाभ फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर के टॉपरों को ही मिल सकेगा।

विज्ञापन


थर्ड ईयर की पढ़ाई पूरी करने वाले स्टूडेंटों को स्कालरशिप नहीं मिलेगी। इसका मुख्य मकसद गर्ल्स एजूकेशन को बढ़ावा देना है। फर्स्ट और सेकेंड ईयर के टॉपरों की स्कालरशिप योजना से लड़कियों मेें पॉलिटेक्निक की पढ़ाई का क्रेज बढ़ेगा। यह रोजगार परक है। पढ़ाई के बाद आसानी से जॉब मिल जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलिटेक्निक में लड़कियों की संख्या कम
प्राविधिक शिक्षा निदेशालय कानपुर के आंकड़ों के अनुसार यूपी में 128 राजकीय, 19 अनुदानित और करीब 400 निजी पॉलिटेक्निक हैं। इनमें करीब पांच लाख स्टूडेंट पढ़ते हैं। पॉलिटेक्निक में लड़कियों की संख्या कम है।



                                                            

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed