फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Scheduled Caste Teenager Forced to Lick Spit and Drink Water from a Shoe for Touching a Bucket In Kanpur

UP: बाल्टी छूने पर अनुसूचित जाति के किशोर को नग्न कर पीटा और मुर्गा बनाया, जूते में पानी पिलाया; थूक भी चटवाया

Sun, 17 May 2026 09:10 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 17 May 2026 09:10 AM IST
सार

यूपी के कानपुर जिले में किशोर के साथ बर्बरता की हदें पार की गईं। अनुसूचित जाति के किशोर के बाल्टी छूने पर उसे थूक चटवाया और जूते में पानी भरकर पिलाया। किशोर को निर्वस्त्र कर पीटने का भी आरोप है। पिता की तहरीर पर चार के खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Scheduled Caste Teenager Forced to Lick Spit and Drink Water from a Shoe for Touching a Bucket In Kanpur
Scheduled Caste Teenager - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कानपुर के सचेंडी में प्यासे अनुसूचित जाति के किशोर (16) को खुद से ऊंची जाति के युवक की पानी की बाल्टी छूना भारी पड़ गया। आरोपी संजय राजपूत ने अपने भाई दीपक, दो अन्य साथियों सागर व पटिया के साथ मिलकर किशोर से जमकर बर्बरता की। 
विज्ञापन


जूते पर थूक कर चटवाया फिर उसी जूते में पानी भरकर उसे जबरन पिलाया। निर्वस्त्र कर जमकर पीटा। इससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। लोगों के बीचबचाव करने पर उसे छोड़ा। किशोर के पिता ने चारों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सचेंडी के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि बीती दो मई की रात बेटा खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसे प्यास लगी तो खेत के पास स्थित संजय के मकान के सामने सरकारी पानी की टंकी के पास पहुंचा जहां बाल्टी और जग रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने किशोर को नग्न कर मुर्गा बनाया
वह उससे पानी पीने लगा। आरोप है कि यह देख संजय, उसके भाई दीपक, साथी सागर व पटिया ने उसे जाति सूचक गालियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद उसके कपड़े उतरवाए और उसे मुर्गा बनाया। 

 

जूते पर थूककर चटवाया, फिर उसी में पानी पिलाया
फिर लाठी-डंडों और लात घूसों से पीटा। इससे उसका हाथ टूट गया। जूते पर थूककर चटवाया। उसी जूते से पानी पिलाया। लोगों के जुटने पर आरोपी भाग निकले। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed