फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Schedule for admission in IITs set

आईआईटी में एडमिशन का शेड्यूल तय

Mon, 16 Nov 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 16 Nov 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
Schedule for admission in IITs set

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन 2016 में अच्छी रैंक (01 से 2 लाख तक) पाने वाले स्टूडेंट एक मई से जेईई एडवांस का ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे। इसका आयोजन सिर्फ आईआईटी में एडमिशन के लिए होता है।

विज्ञापन


फार्म भरने की प्रक्रिया 4 मई तक चलेगी, फिर फार्मों की स्क्रीनिंग होगी। स्क्रीनिंग में पास स्टूडेंट ही एडवांस का पेपर देंगे। आईआईटी में एडमिशन का विस्तृत शेड्यूल रविवार को आईआईटी गुवाहाटी में हुई एक मीटिंग में फाइनल हो गया। इसे जल्द ही वेबसाइट www. jeeadvanced.nic.in पर अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जेईई एडवांस के चेयरमैन प्रो. कृष्णा ने बताया कि जो स्टूडेंट 1 से 4 मई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएंगे, वे सभी 12 मई से एडमिट कार्ड डाउन लोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउन लोड करने की प्रक्रिया 21 मई तक चलती रहेगी। 22 मई को बीटेक, बीई और बी. आर्किटेक्चर में एडमिशन का टेस्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंट्रेंस टेस्ट दो पालियों में कराया जाएगा। यह पहला मौका होगा, जब जेईई एडवांस का रिजल्ट 12 जून को घोषित किया जाएगा। इससे पहले 17 या फिर 18 जून को रिजल्ट घोषित किया जाता था। इस बार एंट्रेंस टेस्ट भी दो दिन पहले यानी 22 मई को कराया जा रहा है। पिछली बार 24 मई को पेपर हुआ था।

चेयरमैन का कहना है कि आईआईटी की एडमिशन प्रक्रिया में अब किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। कॉमन काउंसलिंग से भरेंगी सीटें ः आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटी में एडमिशन की प्रवेश परीक्षा भले ही अलग-अलग कराई जा रही लेकिन सबकी सीटें कॉमन काउंसलिंग से भरी जाएंगी।

जिनको जेईई एडवांस में अच्छी रैंक मिलेगी, उन्हें आईआईटी में एडमिशन मिलेगा। इससे नीचे रैंक वाले स्टूडेंट एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटी में जाएंगे। इसका फायदा यह होगा कि स्टूडेंटों को पसंदीदा संस्थान, पाठ्यक्रम में एडमिशन मिल जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया 22 जून से शुरू होगी।

दिसंबर के पहले सप्ताह से भरें जेईई के फार्म
जेईई मेन 2016 के ऑनलाइन आवेदन फार्म दिसंबर के पहले सप्ताह से भरे जाएंगे। सीबीएसई इसी सप्ताह ही फार्म भरने और रिजल्ट जारी करने की डेट घोषित कर देगा। एंट्रेंस टेस्ट 4 अप्रैल को होना है।


अप्रैल अंत तक जेईई मेन का रिजल्ट भी आ जाएगा। एंट्रेंस टेस्ट के 60 फीसदी और बोर्ड (इंटरमीडिएट) के 40 फीसदी मार्क्स को जोड़कर एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटी में एडमिशन की मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed