फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SBI's initiative from Abhivadan to Abhinandan, customers were honored door-to-door

अभिवादन से अभिनंदन तक: एसबीआई ने ग्राहकों का घर-घर जाकर किया सम्मान, डीजीएम बोले- ग्राहक संतुष्टि और विश्वास सर्वोपरि

Wed, 20 Apr 2022 10:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 20 Apr 2022 10:44 AM IST
सार

ग्राहक सर्वोपरि और ग्राहक देवो भव के मूल मंत्र को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक ने अभिवादन से अभिनंदन तक कार्यक्रम आयोजित किया। कानपुर समेत अलग-अलग जिलों की तमाम शाखाओं में एक हजार वरिष्ठ व बुजुर्ग ग्राहकों का सम्मान किया गया।

विज्ञापन
SBI's initiative from Abhivadan to Abhinandan, customers were honored door-to-door
वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करते हुए डीजीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के अग्रणी और सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सर्वोपरि और ग्राहक देवो भव के मूल मंत्र को अपनी कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण घटक मानता है।भारतीय स्टेट बैंक के कानपुर अंचल ने इस दिशा में अपनी महत्वपूर्ण पहल 'अभिवादन से अभिनंदन तक'  के अंतर्गत 10 जिलों की अपनी सभी शाखाओं के लगभग 1000 वरिष्ठ व बुजुर्गों का उनके घर जाकर सम्मान किया।

विज्ञापन

इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए उप महाप्रबंधक  नीलेश द्विवेदी ने बताया कि बैंक की शाखा में आने वाले अपने सभी सम्मानित ग्राहकों का स्नेहपूर्ण अभिवादन करते हुए और संतुष्टिजनक सेवा प्रदान कर उन्हें अभिनंदन का भाव महसूस कराना ही इस पहल का लक्ष्य है। इस पहल के माध्यम से बैंक कर्मियों व ग्राहकों के बीच सम्मान, स्नेह और तत्पर सेवा से पारस्परिक विश्वास और प्रगाढ़ होगा। 

विज्ञापन

SBI's initiative from Abhivadan to Abhinandan, customers were honored door-to-door
10 जिलों की शाखाओं में भी वरिष्ठ ग्राहकों का सम्मान - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि अपने सभी मौजूदा और संभावित ग्राहकों को हम यह दृढ़ विश्वास दिलाना चाहते हैं कि 250 वर्षों की यात्रा में जिस तरह भारतीय स्टेट बैंक पीढ़ी-दर-पीढ़ी व्यक्तियों की बैंकिंग जरूरतों को समझ कर उनकी परम संतुष्टि के स्तर तक पूरा करने के लिए समर्पित रहा है। उसी प्रकार हम आगे भी वरिष्ठ नागरिकों सहित अपने समस्त ग्राहकों को निर्बाध व विश्वसनीय सेवा प्रदान करने के द्वारा देश के आर्थिक विकास में समग्र योगदान देना जारी रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed