{"_id":"1c45c0e6eaef178c1da8e564eab985e0","slug":"sbi-s-customer-service-centers-in-arbitrary-the-name-of-the-plan-jandhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे दो और खोलो जन धन एकाउंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे दो और खोलो जन धन एकाउंट
अमर उजाला कानपुर
Updated Fri, 16 Jan 2015 03:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्रों के संचालक मनमानी कर रहे हैं। इन केंद्रों में कहीं एकाउंट नहीं खोले जा रहे हैं तो कहीं एकाउंट खोलने के नाम पर रजिस्ट्रेशन शुल्क वसूला जा रहा है। कहीं पर केवल तीन घंटे ही बैंक एकाउंट खोलने का फरमान टंगा है। गौरतलब है कि भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों की सुविधाओं के नजरिए से अपनी शाखाओं के आसपास के क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र बनाएं हैं जहां पर प्रधानमंत्री जन धन योजना के एकाउंट खुलने के साथ अन्य सुविधाएं भी दी जानी हैं। फिर भी ग्राहक को इनका लाभ नहीं मिल रह है। अमर उजाला संवाददाता अमित त्रिपाठी और फोटो जर्नलिस्ट ओपी वाधवानी ने पब्लिक कॉल पर इसकी पड़ताल की तो जो हकीकत सामने आई पेश है एक रिपोर्ट:-
स्थान - ग्राहक सेवा केंद्र, टावर वाली मार्केट, चतुर्वेदी बिल्ंिडग मोड़, नौबस्ता
बुधवार को इस केंद्र पर भीड़ लगी थी। रोजाना की तरह लोग प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत एकाउंट खोल रहे थे। जब संवाददाता ने फार्म मांगा तो कहा गया कि आप दस्तावेज और रजिस्ट्रेशन शुल्क के रुप में 40 रुपये जमा कर दें, फार्म हम लोग भर देंगे। मांगने पर भी ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक संजीव अग्रवाल ने रजिस्ट्रेशन शुल्क की कोई रसीद नहीं दी। इसके साथ ही कहा कि नए खाते में कम से कम तीन सौ रुपये जमा करना पड़ेगा। इसको आप बाद में विदड्राल कर सकते हैं। एक अन्य ग्राहक के पास कोई भी (पहचान पत्र या पते का प्रूफ) दस्तावेज न देखकर कहा कि 150 रुपये जमा कर दें, आपका एकाउंट खुल जाएगा। फोन पर पूछा तो बताया कि बिना किसी दस्तावेज के एकाउंट का फार्मेट नहीं है।
------
- ग्राहक सेवा केंद्र, सुपर मार्केट, गल्ला मंडी, नौबस्ता
इस केंद्र के संचालक राजमणि ने बताया कि सात जनवरी से प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत कोई भी एकाउंट नहीं खुला है। इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक से मेल आ चुकी है। अब सामान्य एकाउंट ही खोला जाएगा। सामान्य के तहत कितने पैसे देने होंगे, पूछने पर बताया कि इसके लिए दो दिन बाद आइए , तब तक जानकारी आ जाएगी कि कितने पैसे से एकाउंट खुलेगा।
विज्ञापन
------------
- ग्राहक सेवा केंद्र, जरौली, बर्रा
यहां मौके पर कोई नहीं मिला। जानकारी करने पर पता चला कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाते खुल रहे हैं लेकिन केवल सुबह 11 से दो बजे तक ही। इस संबंध में संचालक ने दुकान के बगल की दीवाल पर एक नोटिस चिपका रखा है। इसके साथ ही मुख्य दरवाजे पर चिपके नोटिस में लिखा था कि दरवाजे को खटखटाकर डिस्टर्ब न करें।
- ग्राहक सेवा केंद्र, गौशाला चौराहा
यहां पर संचालक राहुल अवस्थी ने प्रधानमंत्री जन धन योजना का फार्म दे दिया। पूछने पर बताया कि आवश्यक दस्तावेज के साथ फार्म जमा कर अपना नंबर ले लें। नंबर के हिसाब से ही आपको जिस दिन बुलाया जाए, उस दिन ही आइयेगा। इसके बाद इंट्री की जाएगी।
--------------
- पंजीकरण शुल्क के रुप में 40 रुपये लेते हैं। इसकी कोई रसीद नहीं देते हैं। नय एकाउंट खोलने के लिए तीन सौ रुपये जमा करने होते हैं उसमें भी अलग से शुल्क चार्ज करते हैं। - कमलेश पांडेय, नौबस्ता
- एकाउंट खोलने के आवेदन फार्म को ग्राहक से नहीं भरवाते हैं। ग्राहक से पूरा डिटेल लेने के बाद स्वयं फार्म भरते हैं।
विमला सिंह परमार, मछरिया
- एकाउंट खोलने के लिए वैसे एक पैसा नहीं लगता है फिर भी एटीएम कार्ड आभनने के लिए शुल्क ले रहे हैं।
महेंद्र कुमार त्रिपाठी, गंगापुर कालोनी
- यहां पर काफी लंबी लाइन लगती है। पंजीकरण शुल्क के नाम पर पैसे तो लेते हैं लेकिन आज तक कोई भी रसीद नहीं देते हैं। -नीलम शर्मा, वाई ब्लाक किदवई नगर
- प्रधानमंत्री जन धन योजना के एकाउंट खोलने आया था लेकिन गुरुवार, 15 जनवरी को केंद्र बंद होने से निराश होना पड़ा। - एचएस चंदेल, बसंत बिहार