फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sawan Last Monday: Devotees Throng Nandeshwar Dham for Jalabhishek

Kanpur: सावन के आखिरी सोमवार पर नंदेश्वर धाम में आस्था का सैलाब, भोर से उमड़े शिवभक्त

Mon, 24 Aug 2026 08:10 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 24 Aug 2026 08:10 AM IST
सार

Kanpur News: सावन माह के चौथे और अंतिम सोमवार पर शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गंगा घाटों से लेकर शिवालयों तक आस्था का सैलाब उमड़ा। महाराजपुर के सरसौल स्थित प्रसिद्ध नंदेश्वर धाम में भोर से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गई।

विज्ञापन
Sawan Last Monday: Devotees Throng Nandeshwar Dham for Jalabhishek
सोमवार पर नंदेश्वर धाम में आस्था का सैलाब - फोटो : amar ujala

विस्तार

हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। भोर करीब चार बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो लगातार जारी रहा। कई भक्त रविवार रात से ही मंदिर के बाहर कतार में लग गए थे। भक्तों ने गंगाजल, बेलपत्र, फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर बाबा नंदेश्वर का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन

कई जिलों और पड़ोसी राज्यों से पहुंचे भक्त

सावन के अंतिम सोमवार का विशेष महत्व होने के कारण नंदेश्वर धाम में कानपुर के अलावा हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव समेत अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पड़ोसी राज्यों से भी हजारों भक्त बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए आए। बड़ी संख्या में डाक कांवड़िए और पैदल कांवड़ यात्रा कर रहे शिवभक्त गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sawan Last Monday: Devotees Throng Nandeshwar Dham for Jalabhishek
सोमवार पर नंदेश्वर धाम में आस्था का सैलाब - फोटो : amar ujala

बैरिकेडिंग के साथ पुलिस की कड़ी निगरानी

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। मंदिर परिसर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराया गया। महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग व्यवस्था की गई। मंदिर और आसपास के क्षेत्र में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखते रहे, जिससे किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

विज्ञापन





अंतिम सोमवार पर कई गुना बढ़ जाती है भीड़

मंदिर प्रशासन के अनुसार सावन माह में यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सावन के अंतिम सोमवार पर भक्तों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। इसे देखते हुए पुलिस और मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए। मंदिर परिसर में देर तक हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालु कतार में लगकर बाबा के दर्शन और जलाभिषेक करते रहे। आस्था और भक्ति के इस माहौल में पूरा नंदेश्वर धाम शिवमय नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed