फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sawan 4th Somwar 2023, Tomorrow is the fourth Monday of Sawan,Traffic system will be changed from tonight

Sawan 4th Somwar 2023: सावन का चौथा सोमवार कल...आज रात से बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, पढ़ें डायवर्जन प्लान

Sun, 30 Jul 2023 08:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 30 Jul 2023 08:53 AM IST
सार

Kanpur News: शिवराजपुर से फतेहपुर चौरासी की ओर भी कोई भारी वाहन नहीं जा सकेगा। यश कोठारी चौराहा से सिंहपुर कल्याणपुर और बिठूर कस्बा की ओर भी कोई भारी वाहन नहीं जा सकेगा।

विज्ञापन
Sawan 4th Somwar 2023, Tomorrow is the fourth Monday of Sawan,Traffic system will be changed from tonight
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में सावन के चौथे सोमवार पर ट्रैफिक पुलिस ने रविवार रात 12:00 बजे से सोमवार रात 12:00 बजे तक के लिए विभिन्न चौराहों और तिराहे से यातायात के डायवर्जन और आनंदेश्वर महादेव मंदिर परमट पर पार्किंग व्यवस्था लागू की है। इसके तहत बिल्हौर की ओर से आने वाले भारी वाहन चौबेपुर क्रॉसिंग से शिवली होते हुए भेज जाएंगे।   

विज्ञापन

इसी तरह मंधना चौराहे से कोई भी भारी वाहन कल्याणपुर क्रॉसिंग की ओर नहीं जाएगा, ऐसे वाहन गंगा बैराज होते हुए रवाना किए जाएंगे। ब्लू वर्ल्ड तिराहे से कोई भी भारी वाहन बिठूर की ओर नहीं जाएगा बल्कि इन्हें गंगा बैराज की ओर से रवाना किया जाएगा। गंगा बैराज से कर्बला चौराहे या कंपनी बाग चौराहे की ओर कोई भी भारी वाहन नहीं जा सकेगा।

विज्ञापन

जेके चौराहे से होते हुए ही भेजे जाएंगे वाहन
यह वाहन मंधना या शुक्लागंज होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। बीमा चौराहे से सिद्धनाथ घाट की ओर कोई भी भारी वाहन नहीं जाएगा। वाहन जेके चौराहे से होते हुए ही भेजे जाएंगे। वहीं, शिवराजपुर से फतेहपुर चौरासी की ओर भी कोई भारी वाहन नहीं जा सकेगा। यश कोठारी चौराहा से सिंहपुर कल्याणपुर और बिठूर कस्बा की ओर भी कोई भारी वाहन नहीं जा सकेगा।

विज्ञापन

ग्वालटोली चौराहा नहीं जा सकेंगे वाहन
ऐसे वाहन मंधना या गंगा बैराज होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। इसके अलावा कंपनी बाग की ओर से आने वाले दो चार पहिया वाहनों को ग्वालटोली कट वीआईपी रोड से दाहिने मुड़कर ग्वालटोली चौराहा नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को चौराहा से होते हुए मर्चेंट चेंबर तिराहे से सिल्वर्टन तिराहा होते हुए रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन

टैफ्को तिराहा से मर्चेंट चेंबर तिराहा जा सकेंगे
कंपनी बाग चौराहे की ओर से आने वाले वाहन को टैफ्को तिराहा से मर्चेंट चेंबर तिराहा से दाहिने मुड़कर अपने गंतव्य जाएंगे। वहीं, लाल इमली चौराहा की ओर से आने वाले वाहन खलासी लाइन की ओर से तथा ग्वालटोली चौराहे से बाय मुड़कर शनिदेव मंदिर तिराहे से कर्नलगंज की ओर जा सकेंगे।

यहां पार्क कर सकेंगे वाहन

  • ग्रीन पार्क से शराब गद्दी तिराहे के बीच सड़क के दोनों ओर वाहन पार किए जा सकेंगे।
  • ग्रीन पार्क स्टेडियम के पीछे सड़क के दोनों तरफ वाहन पार्क किए जा सकेंगे।
  • टैफ्को तिराहे से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए पार्किंग रेन बसेरा पार्किंग में होगी।
  • इसके अलावा टैफ्को अंदर आवासीय पार्किंग में भी अपने वाहन खड़े कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed