फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sawan 2023: Khereshwar Mahadev Temple in Bilhaur Shivrajpur

Sawan 2023: खेरेश्वर मंदिर में सुबह पट खुलते ही पूजित मिलता है शिवलिंग, आज भी अश्वत्थामा आते हैं पूजन करने

Mon, 10 Jul 2023 12:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Jul 2023 12:03 PM IST
सार

Sawan 2023: सावन के महीने में शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लग रहा है। इन्हीं में शिवराजपुर स्थित खेरेश्वर मंदिर में दूरस्थ स्थानों से लोग दर्शन पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। इस मंदिर में रोजाना सुबह पट खुलने पर शिवलिंग पर विशेष फूल चढ़ा हुआ और पूजन हुआ मिलता है।

विज्ञापन
Sawan 2023: Khereshwar Mahadev Temple in Bilhaur Shivrajpur
खेरेश्वर महादेव मंदिर कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवराजपुर के बिल्हौर में खेरेश्वर महादेव मंदिर में आने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। मान्यता है कि मंदिर में आज भी अश्वत्थामा सबसे पहले शिवलिंग की पूजा करते हैं। भोर में मंदिर के पट खुलने पर जंगली फूल व जल चढ़ा मिलता है। वैसे तो पूरे वर्ष यहां श्रद्धालुओं के आने के तांता लगता रहता है। लेकिन सावन के महीने में भारी भीड़ उमड़ती है।

विज्ञापन


कानपुर, कानपुर देहात, उन्नाव व कन्नौज समेत कई जिलों से भक्त दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर की प्राचीनता का दस्तावेजों में पुख्ता प्रमाण तो नहीं मिलता है। मान्यता यह है कि गुरु द्रोणाचार्य ने इस शिवलिंग की स्थापना की थी। यहीं पर द्रोणाचार्य अपने पुत्र अश्वत्थामा को गुप्त शस्त्र विद्याओं का ज्ञान देते थे। मंदिर की महत्ता के बारे में बताया जाता है कि अश्वत्थामा आज भी यहां नित्य पूजन करने आते हैं। सुबह मंदिर का खुलने पर शिवलिंग पूजित मिलता है। जंगली फूल व जल भी चढ़ा मिलता है।

विज्ञापन

कैसे पहुंचे मंदिर
खेरेश्वर मंदिर पहुंचने के लिए तमाम साधन हैं। ट्रेन रूट पर आपको बर्राजपुर स्टेशन पर उतरना होगा। इसके बाद ई-रिक्शा से या अन्य साधनों से मंदिर तक पहुंचा जा सकता है।

विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था
सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। इसके चलते चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गंगा घाट के अलावा मंदिर के आसपास भी पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed