बाकी की जिंदगी किसके सहारे बितायेगी सविता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बाजीखेड़ा गांव निवासी बुद्धीलाल ने कुछ दिन पहले ही नया ट्रैक्टर खरीदा था। शनिवार शाम बुद्धीलाल अचलगंज थानाक्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी रिश्तेदार रजनीश पटेल, संजय पटेल, वीरेंद्र सिंह, गंगाराम, श्रवण कुमार, जाग्शेवर, अजीत सिंह और विनोद कुमार के साथ अयोध्या दर्शन करने गए थे। अयोध्या में दर्शन करने के बाद सभी लोधेश्वर के दर्शन करने को बाराबंकी चले गए।
बुधवार सुबह सभी घर लौट रहे थे। लखनऊ के गोमती नगर शहीद पथ पर पार्क के सामने बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में शिवपुर अचलगंज निवासी रजनीश (32) पुत्र खुशीराम और संजय (40) पुत्र शत्रुघ्न की मौके पर मौत हो गई। जबकि वीरेंद्र सिंह (45) पुत्र देवकी नंदन, गंगाराम (50), श्रवण कुमार (28), जागेश्वर (50), अजीत सिंह (28) और विनोद (45) गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाद में गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र की ट्रामासेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों व घायलों के गांव शिवपुर में कोहराम मच गया। घर परिवार के लोग आनन-फानन लखनऊ रवाना हो गए। सुबह दो लोगों की मौत और दोपहर बाद मरने वालों की संख्या तीन हो गई। हादसे में मौत का शिकार हुए रजनीश की पांच महीने पहले ही शादी हुई थी। पति की मौत से सविता का बुराहाल है। वह बार-बार बेहोश हो जाती और जैसे ही होश में आती सभी से यही पूछती वह अब बाकी की जिंदगी किसके सहारे जिएगी। रजनीश की बुढ़ी मां राजरानी का भी बुराहाल है। मृतक वीरेंद्र सिंह की पत्नी मालती का भी बुराहाल है। वहीं वीरेंद्र का परिवार भी बेहाल है। परिजनों ने बताया कि हादसे में मौत का शिकार हुए रजनीश और संजय आपस में चाचा भतीजा थे।
घटना की सूचना पर लखनऊ पहुंचे विधायक
घटना की सूचना मिलने पर भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर लखनऊ ट्रामा सेंटर पहुंचे घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर वहां मौजूद मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक ने मृतकों के आश्रितों और घायलों को इलाज में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।