{"_id":"677eaaeb35dfd1584f075fbe","slug":"saved-a-woman-who-was-going-to-commit-suicide-by-jumping-into-the-river-etawa-news-c-216-1-etw1002-120110-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नदी में कूदकर जान देने जा रही महिला को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नदी में कूदकर जान देने जा रही महिला को बचाया
विज्ञापन
पीड़ित अर्चना महिला सिपाही के साथ।
- फोटो : पीड़ित अर्चना महिला सिपाही के साथ।
उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम उदी के समीप चंबल नदी पुल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने जा रही एक महिला को पुलिस ने बचा लिया। बढपुरा थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला को पछायंगाव थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
गांव जैतपुरा कॉलोनी निवासी अर्चना (28) बुधवार देर शाम को कस्बा उदी मोड़ चौराहे पर पहुंची। जहां से रोते हुए चंबल नदी की तरफ पैदल जा रही थी कि तभी थाना बढ़पुरा पुलिस को किसी को अकेली महिला जाने की जानकारी दी। सूचना पर चंबल पुल बार्डर पर तैनात पुलिस ने पहुंचकर महिला को चंबल में कूदने से बचा लिया। अर्चना ने बताया कि उसका पति जो जोधपुर में नौकरी करता है। वह जब घर आता है, तो शराब पीकर मारपीट करता है। सास जोसना देवी व ससुर रामदीन भी उसके साथ आए दिन अभद्रता व गालीगलौज करते रहते हैं।
पुलिस से शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर वह जान देने जा रही थी। अर्चना ने बताया उसके छोटे -छोटे दो बच्चे हैं जिनमें एक लड़की व एक लड़का है। बढ़पुरा पुलिस की सूचना पर थानां पछायागांव पुलिस महिला को आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर अपने साथ ले गई।