फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Save us today, this is the last call, daughter and fathers call recording goes viral, bids to transfer the mon

आज बचा लें हमको...ये आखिरी कॉल है: बेटी और पिता का कॉल रिकॉर्डिंग वायरल, बोली- खाते में ट्रांसफर कर देना रुपये

Tue, 08 Aug 2023 06:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 08 Aug 2023 06:27 AM IST
सार

Kanpur Crime: प्रेमी राज सिंह से उसने पैसे मांगे पर उसने इन्कार कर दिया। हंसिका को जब कुछ नहीं सूझा तो उसने अपराध का रास्ता चुना। प्रेमी राज के साथ मिलकर अपने ही अपहरण का कहानी बुनी और घर वालों से 10 लाख की फिरौती के लिए फोन कर दिया।

विज्ञापन
Save us today, this is the last call, daughter and fathers call recording goes viral, bids to transfer the mon
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में  हंसिका और राज के जेल जाने के बाद हंसिका की अपने छोटे भाई और पिता से बातचीत की कुछ फोन रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन ऑडियो को सुनने से ही साफ लग रहा था कि पूरे प्रकरण में हंसिका की भूमिका भी संदिग्ध है।

विज्ञापन

पहले रिकॉर्डिंग में हंसिका अपने भाई से मम्मी से बात कराने के लिए कहती है। भाई बताता है कि तुम्हारे अपहरण की बात सुनने के बाद से मम्मी की तबीयत खराब है। हंसिका फिर अपने पापा के बारे में पूछती है...भाई बताता है कि पापा जी रुपयों का इंतजाम करने गांव गए हैं।
विज्ञापन

इस पर हंसिका भाई से रोते हुए कहती है...पापा से बोल दो...आज बचा लें हमको...ये आखिरी कॉल है। भाई पूछता है कि तुम कहां हो...तो कहती है हमें नहीं पता....भाई के कुछ और सवाल करने पर हैलो..हैलो कहते हुए फोन काट देती है।  इसी तरह रविवार को हंसिका की अपने पिता से बात होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 बजे तक रुपये ट्रांसफर कर देना
हंसिका के पिता ने उससे कहा कि बेटा रुपयों के इंतजाम के लिए गांव आए हैं। सोमवार दोपहर तक पांच लाख का इंतजाम हो पाएगा। इस पर हंसिका पांच लाख के लिए ही राजी हो जाती है और रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहती है। बोली पापा जी कर 11 बजे तक रुपये ट्रांसफर कर देना, तो ये लोग हमें छोड़ देंगे।

कहा-मेरे मां-बाप हैं, मैं खुद देख लूंगी
सोमवार को उसे और प्रेमी राज सिंह को अपहरण की साजिश रचने के आरोपों में जेल भेज दिया गया। पर अफसोस...उसे पछतावा नहीं है। मीडिया ने जब अपने ही माता-पिता के साथ ऐसा करने को लेकर सवाल पूछे तो ढीठता से कहा-मेरे मां-बाप हैं, मैं खुद देख लूंगी। मैंने गलती की है तो कानून सजा देगा। आप अपना काम करें।

एफडी को तुड़वाकर खर्च कर चुकी थी
पढ़ाई-लिखाई में अच्छी हंसिका को हाल ही में रुड़की के एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला भी मिल गया था। बस फीस ही जमा होनी थी। हंसिका फीस के लिए कहा तो पिता 2.21 लाख की वह एफडी तुड़वाने के लिए कहा, जो उन्होंने हंसिका के नाम कर रखी थी। लेकिन वह तो इस एफडी को चुपचाप तुड़वाकर अपने प्रेमी और खुद पर खर्च कर चुकी थी।

प्रेमी के साथ अपहरण का कहानी बुनी
प्रेमी राज सिंह से उसने पैसे मांगे पर उसने इन्कार कर दिया। हंसिका को जब कुछ नहीं सूझा तो उसने अपराध का रास्ता चुना। प्रेमी राज के साथ मिलकर अपने ही अपहरण का कहानी बुनी और घर वालों से 10 लाख की फिरौती के लिए फोन कर दिया। पिता ने उसी दिन शुक्रवार को बर्रा थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।

पिता ने कर लिया था पैसे का इंतजाम
वाहन धुलाई केंद्र चलाने वाले नरेंद्र कुमार साथ ही रुपयों का इंतजाम करने में भी लग गए। गांव गए और किसी तरह पांच लाख रुपये का इंतजाम भी कर लिया। रविवार को हंसिका ने अपनी तीसरी और आखिरी कॉल में पांच लाख रुपये अपने खाते में भेजने के लिए कहा था। भोलेभाले पिता उसके खाते में पैसा भेजते।

वॉयस चेंजर एप की मदद से करता था कॉल
राज ने पुलिस को बताया कि वह हंसिका के पिता से बात करता था तो वॉयस चेंजर का इस्तेमाल करता था। दोनों के संबंधों की जानकारी हंसिका के माता-पिता को नहीं थी। सिर्फ हंसिका का छोटा भाई ही राज से दो-तीन बार मिला था। राज ने यह भी कहा कि भले ही उसे जेल भेज दिया जाए, लेकिन वह हंसिका का साथ कभी नहीं छोड़ेगा।

हंसिका के खाते में मंगवाना चाहते थे रकम
पुलिस के अनुसार दोनों लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। पहले लखनऊ गए। वहां एटीएम से एक हजार रुपये निकाले। इसके बाद गोंडा, अयोध्या और फिर बस्ती पहुंचे। वह बस अपनी लोकेशन बदल रहे थे। फिरौती की रकम को हंसिका के बैंक खाते में मांगी गई। डीसीपी के अनुसार मई में रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद दोनों ने इस प्लान पर काम शुरू कर दिया था।

लूट और चोरी में राज जा चुका जेल
पुलिस के अनुसार राज 2020 में गोविंदनगर थाने से लूट के मामले में जेल भेजा जा चुका है। इसके पहले उसने अपने हिस्ट्रीशीटर भाई के साथ मिलकर पनकी की एक फैक्टरी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उस घटना में भी दोनों भाइयों ने फैक्टरी मालिक और पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी रची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed