फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Satta ka Sangram, Youth in Unnao said Employment is a big issue, it is necessary to pay attention to education

सत्ता का संग्राम: उन्नाव में युवाओं ने कहा- रोजगार बड़ा मुद्दा, शिक्षा-पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान देना आवश्यक

Sun, 21 Apr 2024 02:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 Apr 2024 02:08 PM IST
सार

Unnao News: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ रविवार को उन्नाव जिले में है। यहां सुबह मतदाताओं से चाय पर चर्चा की गई। वहीं, दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने गए। इस मौके पर युवाओं ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सरकार को रोजगार, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
Satta ka Sangram, Youth in Unnao said Employment is a big issue, it is necessary to pay attention to education
अमर उजाला सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला के चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' की शुरुआत रविवार को उन्नाव में हुई। सुबह चाय पर चर्चा के बाद अमर उजाला की टीम ने युवाओं से बात की। चुनावों को लेकर युवाओं के क्या विचार हैं, नई सरकार से उनकी क्या अपेक्षाएं हैं। कात्यायन गेस्ट हाउस, रोडवेज बस स्टेशन के पास इन्हीं बातों को लेकर युवाओं से खास चर्चा की गई। 

विज्ञापन

अनिरुद्ध ने कहा कि कोई भी पार्टी अपना मैनिफेस्टो बनाती है, उसमें निम्न और उच्च वर्ग की बात की जाती है। मिडिल क्लास को शामिल नहीं किया जाता है। आयुष्मान भारत जैसी महत्वपूर्ण योजना का ही उदाहरण लिया जा सकता है। बेसिक शिक्षा की स्थिति भी गंभीर है। इन पर काम करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

डॉ. प्रभात सिन्हा ने कहा कि राजनीति और जनता के अधिकारों की बात होती है, तो लगता है दाल में कुछ काला है। लगता है चुनाव आने वाला है। वादे तो बहुत किए जाते हैं, लेकिन कोई पूरा नहीं करता है। बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है। अराजकता भी इसी से निकलकर आती है।

विज्ञापन



खेलों पर विशेष ध्यान दिया गया
कुशमेश कुमार ने कहा कि सरकार ने बहुत अच्छे काम किए हैं। खासकर खेलों पर विशेष ध्यान दिया गया है। हालांकि, कुछ मुद्दे ऐसे हैं, जिन पर सबको ध्यान देना चाहिए। इनमें पर्यावरण सरंक्षण विशेष हैं। सरकार के मैनिफेस्टो में रोजगार का कहीं जिक्र नहीं है। बाकी राम मंदिर, जातिवाद, हिंदू-मुस्लिम सबकुछ हैं।

विज्ञापन

सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार
अमन सिंह ने कहा कि जो सरकार हमारे बेहतर भविष्य के लिए काम करेगा, हम उसे ही वोट देंगे। वहीं, दीपक शर्मा ने कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार ही है। आयुष श्रीवास्तव ने कहा कि सालों में एक वैकेंसी आती है और पेपर लीक हो जाता है। इससे युवाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

शाम पांच बजे राजनीतिक दलों से चर्चा
चाय पर चर्चा और युवाओं से बात के बाद अब शाम पांच बजे पार्कव्यू पैलेस, बाबूगंज में राजनीतिक दलों से चर्चा की जाएगी। amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप ''सत्ता का संग्राम'' से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। ''सता का संग्राम'' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।

2019 में साक्षी महाराज ने दर्ज की थी जीत
बता दें कि उन्नाव लखनऊ तथा कानपुर के बीच में स्थित है। 2019 में यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी साक्षी महाराज ने जीत दर्ज की थी। वहीं, अन्नू टंडन सपा व कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी हैं। इसके अलावा बसपा से अशोक पांडेय मैदान में हैं।

मोदी की गारंटी से तीसरी बार जीत का दावा
फिलहाल दो चुनावों में लंबे अंतर से मिली जीत से साक्षी महाराज उत्साह से भरे हुए हैं। मोदी की गारंटी से वह फिर से तीसरी बार चुनाव जीतने का दावा कर रहे हैं। वहीं, अन्नू टंडन सपा कांग्रेस में गठबंधन होने का फायदा मिलने की उम्मीद लगा रही हैं। बसपा प्रत्याशी अशोक पांडेय परंपरागत कैडर व सवर्ण वोटों के आधार पर जीत पक्की मान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed