Satta Ka Sangram: चाय पर चर्चा में अवैध खनन और किसानों की समस्या का मुद्दा, जानें विकास पर क्या बोले जालौनवासी
Jalaun News: अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज शुक्रवार को जालौन पहुंचा। सुबह लोगों के साथ चाय पर चर्चा की गई। इस दौरान लोगों ने विकास और क्राइम समेत अन्य मुद्दों पर बात रखी। पढ़ें क्या बोले लोग?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ की शुरुआत शुक्रवार को जालौन जिले से हुई। अमर उजाला की टीम ने सुबह-सुबह लोगों के साथ चुनावी मुद्दों को लेकर चाय पर चर्चा की। स्टेशन रोड पर मोहन चाय की दुकान पर हुई चर्चा में आम लोगों ने अपनी बात रखी।
आत्माराम फौजी ने कहा कि बुंदेलखंड से अरबों रुपए का खनन होता है, लेकिन इसके विकास की कोई बात नहीं करता है। सब अपने-अपने में लगे हुए हैं। वहीं, रविशंकर द्विवेदी ने कहा कि इस वर्ष बुंदेलखंड में ओलावृष्टि से करोड़ों रुपए की क्षति हुई, लेकिन किसानों के मुद्दों पर किसी ने बात नहीं की।
राम सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार डिजिटल की बात करती है, लेकिन यहां सब फर्जी तरीके से हो रहा है। संविधान खतरे में है। राजू पाठक ने कहा कि जिले की विकास के बारे में यहां की माननीय को सोचना चाहिए, जब जिले का विकास होगा...तभी देश का विकास होगा।
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
http://amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप ''सत्ता का संग्राम'' से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। ''सता का संग्राम'' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
कब-कहां होंगे कार्यक्रम
1. दोपहर एक बजे
युवाओं से बात
स्थान: दयानंद वैदिक महाविद्यालय, उरई।
2. शाम पांच बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान: टाउन हॉल उरई।