फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Satish Mishra statement against BJP

सतीश मिश्रा ने कसा तंज: बोले- ब्राह्मणों को ठिकाने लगा रही है भाजपा, ये बड़ा बयान भी दिया

Mon, 23 Aug 2021 06:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Aug 2021 06:06 PM IST
सार

सतीश मिश्रा ने बिकरू कांड का जिक्र करते हुए कहा कि ब्राह्मणों को दुर्दांत अपराधी बताकर ढूंढ-ढूंढकर मारा जा रहा है।
 

विज्ञापन
Satish Mishra statement against BJP
सतीश मिश्रा को माला पहनाते बसपाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में साढ़े चार वर्षों से ब्राह्मणों को उत्पीड़न कर ठिकाने लगाया जा रहा है। नारी सुरक्षा की बात करने वाली भाजपा सरकार में हर दो घंटे में महिला उत्पीड़न व दुष्कर्म की शिकार हो रही हैं।
विज्ञापन


बढ़पुर गेस्ट हाउस में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान,  सुरक्षा और तरक्की को लेकर हुई विचार गोष्ठी में सतीश मिश्रा सोमवार की शाम करीब पौने चार बजे पहुंचे। उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्षों से ब्राह्मण और दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। ब्राह्मणों को निशाने पर रखकर ठिकाने लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में भाजपा सरकार बनने के कुछ दिनों बाद ही जुलाई में रायबरेली में पांच ब्राह्मणों को जलाकर मार दिया गया। उन्हें दुर्दांत अपराधी बताया गया। ब्राह्मणों को कहीं गोली मारी गई तो कहीं एनकाउंटर कराए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर के बिकरूकांड का जिक्र करते हुए बसपा महासचिव ने कहा कि खुशी दुबे को शादी के दूसरे दिन ही घर से उठाकर तीन दिन अज्ञात स्थान पर रखा गया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। कहा गया कि खुशी की किसी कीमत पर जमानत नहीं होनी चाहिए।

उसके पति की हत्या की गई। सतीश ने हाथरस की घटना को लेकर भी भाजपा को घेरा। परिजनों को लड़की का अंतिम संस्कार नहीं करने दिया गया और शव को मिट्टी का तेल डालकर रात ढाई बजे जला दिया गया।

भाजपा सरकार ने रोजगार दिया नहीं, नौकरियां छीनी हैं। सरकार युवाओं से कह रही है कि नौकरी नहीं दे पाएंगे और वह अपना रोजगार कर पकौड़ा बेचें। महंगाई, नोटबंदी, छोटे कारखाने बंद कराने और कृषि कानूनों को लेकर भी भाजपा पर आरोप लगाए। 

 

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर हजारों करोड़ रुपये वसूले गए, लेकिन कोई काम नहीं कराया गया। कई मंदिर तोड़े गए। उन्होंने भाजपा की तुलना सपा सरकार से करते हुए कहा कि बसपा की सरकार में ही सभी का भला है।

अब अपनी ताकत दिखाने का समय आ गया है। प्रदेश में ब्राह्मण 16 प्रतिशत और दलित 23 प्रतिशत हैं। दोनों एक होकर 39 प्रतिशत होते हैं, जबकि 30 प्रतिशत जनता सरकार बना सकती है। पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि भाजपा की सत्ता में ब्राह्मणों का सिर्फ अपमान हुआ है।

क्या हम लोग इसी योग्य हैं। ब्राह्मणों ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचाया। अब अपमान का बदला लेने का समय आ गया है। अब ब्राह्मण भाजपा को प्रदेश से उखाड़ फेकेंगे। सभा में भगवान परशुराम के जयकारे गूंजते रहे। राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री का शंख की ध्वनि से स्वागत कर मंत्रोच्चार के साथ तिलक लगाया गया।

उन्हें चांदी का हाथी, फरसा, गदा व चांदी का मुकुट भेंट किया गया। संचालन अंजुम दुबे ने किया। देवेश तिवारी, बसपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र पाल, अरुण मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य मुनीष मिश्रा, रामानंद मिश्रा, सोनू मिश्रा, सत्यम शुक्ला, रजत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed