फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Satendra Yadav's performance made Cantonment Football Club the champion

Kanpur News: सतेंद्र यादव के खेल से कैंटोनमेंट फुटबॉल क्लब बना चैंपियन

Thu, 28 May 2026 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Satendra Yadav's performance made Cantonment Football Club the champion
कानपुर। कैंटोनमेंट फुटबॉल क्लब के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रात्रिकालीन फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ। कैंटोनमेंट क्लब द्वारा आजाद पार्क में 7 ‘ए’ साइड टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। फाइनल में कैंटोनमेंट फुटबॉल क्लब ने सुपर स्ट्राइकर को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कैंटोनमेंट फुटबॉल क्लब और सुपर स्ट्राइकर के बीच खेला गया। कैंटोनमेंट की टीम छोटे पास और बेहतरीन तालमेल के साथ शुरुआत से ही हावी रही। अंडर-17 इंडिया और संतोष ट्रॉफी खेल चुके सतेंद्र यादव ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने मैच के नौवें मिनट में लगभग 20 गज की दूरी से पहला गोल किया। इसके बाद 20वें मिनट में अकेले दम पर दूसरा गोल दाग दिया। दूसरे हाफ में साबिर के पास पर समीर ने तीसरा गोल कर जीत पक्की की। सुपर स्ट्राइकर की टीम वापसी नहीं कर सकी और कैंटोनमेंट फुटबॉल क्लब चैंपियन बना।
विज्ञापन

दिन का पहला सेमीफाइनल मैच कैंटोनमेंट फुटबॉल क्लब और उन्नाव स्टेडियम के बीच हुआ। इस मैच में कैंटोनमेंट की टीम पूरी तरह हावी रही। अरीब, प्रथम और सतेंद्र यादव के तालमेल ने उन्नाव की रक्षापंक्ति को दबाव में रखा। छठे मिनट में प्रथम सिंह ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। 15वें मिनट में अरीब के पास पर सतेंद्र यादव ने स्कोर 2-0 किया। दूसरे हाफ में कप्तान के पास को प्रथम ने गोल में बदला। मैच समाप्ति से पहले कबीर के शॉट ने उन्नाव की उम्मीदें खत्म कर दीं। कैंटोनमेंट ने 4-0 की बड़ी जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में सुपर स्ट्राइकर और यूनिवर्सिटी फुटबॉल क्लब के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। यूनिवर्सिटी ने शुरुआत में आक्रामक खेल दिखाया, पर सुपर स्ट्राइकर की रक्षापंक्ति मजबूत रही। 19वें मिनट में सुधीर की कॉर्नर किक पर आदर्श यादव ने हेडर से सुपर स्ट्राइकर को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में यूनिवर्सिटी के आकाश ने बराबरी का गोल दागकर रोमांच बढ़ा दिया। हालांकि 39वें मिनट में मिली फ्री किक पर आदर्श यादव ने सीधा गोल किया। इस तरह सुपर स्ट्राइकर ने 2-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

ये हुए पुरस्कृत
टूर्नामेंट के समापन पर पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की गई। फाइनल में मैन ऑफ द मैच सतेंद्र यादव चुने गए। बेस्ट स्कोरर प्रथम सिंह रहे, जिन्होंने नौ गोल किए। इमर्जिंग प्लेयर (अंडर-12) हमजा आसिफ और इमर्जिंग प्लेयर (अंडर-16) जोहाद अख्तर बने। बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मोहम्मद अरीब को मिला। बेस्ट गोलकीपर शुभांकित शुक्ला चुने गए। पूर्व विधायक सुहैल अंसारी, टूर्नामेंट आयोजक अमित नारंग और आसिफ इकबाल ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed