Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Satellites will reveal subtle changes in soil, water sources, and rivers.

Kanpur News: मिट्टी, जलस्रोतों, नदियों के सूक्ष्म बदलाव बताएंगी सैटेलाइट

Wed, 25 Nov 2026 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Satellites will reveal subtle changes in soil, water sources, and rivers.
कानपुर। अब सैटेलाइट से ली गईं तस्वीरें सिर्फ धरती की सतह की जानकारी ही नहीं देंगी बल्कि मिट्टी, जलस्रोतों, नदियों और वनस्पतियों में होने वाले सूक्ष्म बदलावों का भी पता लगाने में मदद करेंगी। इसके लिए आईआईटी कानपुर और बंगलूरू की स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी पिक्सल ने हाथ मिलाया है। दोनों संस्थान हाइपरस्पेक्ट्रल सैटेलाइट इमेजिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और भू-स्थानिक तकनीक के क्षेत्र में संयुक्त शोध करेंगे। दोनों संस्थानों के बीच इस संबंध में समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ है।
विज्ञापन


एमओयू के तहत सैटेलाइट से मिलने वाले आंकड़ों का बेहतर विश्लेषण करने के लिए नए रिमोट सेंसिंग मॉडल और एआई आधारित एल्गोरिदम विकसित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य शोध को प्रयोगशालाओं तक सीमित न रखकर पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन जैसे व्यावहारिक कार्यों में इस्तेमाल करना है। पिक्सल आईआईटी कानपुर को चुनिंदा हाइपरस्पेक्ट्रल डेटा और सॉफ्टवेयर टूल उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञ एल्गोरिदम विकसित करने और उनकी वैज्ञानिक पुष्टि करने में सहयोग करेंगे। इसके अलावा संयुक्त शोध परियोजनाएं, वैज्ञानिक प्रकाशन, तकनीकी कार्यशालाएं और विद्यार्थियों की इंटर्नशिप भी कराई जाएंगी। कुछ अकादमिक परियोजनाओं का संयुक्त पर्यवेक्षण भी किया जाएगा। आईआईटी कानपुर के प्रो. राजीव सिन्हा ने बताया कि संस्थान में हाई रिजॉल्यूशन हाइपरस्पेक्ट्रल रिमोट सेंसिंग पर पहले से शोध कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साझेदारी से प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन के लिए नए भू-स्थानिक आंकड़ों और तकनीकों के उपयोग की संभावनाएं बढ़ेंगी। पिक्सल के संस्थापक और सीईओ अवैस अहमद ने कहा कि देश की वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग प्रतिभा को व्यावसायिक अंतरिक्ष क्षेत्र से जोड़ना जरूरी है। आईआईटी कानपुर जैसे संस्थानों के साथ साझेदारी से इस दिशा में नई संभावनाएं विकसित होंगी।



यह होता है हाइपरस्पेक्ट्रल सैटेलाइट
ऐसा उपग्रह होता है जो धरती की तस्वीर लेने के साथ-साथ जमीन, पानी, पेड़-पौधों और दूसरी वस्तुओं की रासायनिक और भौतिक विशेषताओं की भी पहचान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed