फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Satabdai express stopped by cattle collide

मवेशी टकराने से रोकी गई शताब्दी एक्सप्रेस

Tue, 09 Jul 2019 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Satabdai express stopped by cattle collide
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर खमहैला फाटक के पास मवेशी कटने से शताब्दी एक्सप्रेस को पांच मिनट तक खड़ा रहना पड़ा। ट्रेन में सवार टीएक्सआर स्टाफ ने इंजन का परीक्षण कर ट्रेन को रवाना कराया। इस बीच डाउन की ट्रेने जहां की तहां रोक दी गई थीं।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही डाउन की शताब्दी एक्सप्रेस खमहैला फाटक के पास से गुजर रही थी। तभी आगे से एक मवेशी टकरा गया। इंजन में तेज आवाज होने से खतरा भांपकर चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर खंभा नंबर 1077 के 22 और 20 के बीच 10:41 बजे ट्रेन रोक दीा। ट्रेन से उतरे टीएक्सआर स्टाफ ने इंजन का परीक्षण किया। इसके बाद 10:46 बजे ट्रेन को रवाना किया। इस बीच पीछे आ रही जीएन 45 मालगाड़ी नासरसेड़ा फाटक के पास खड़ी रही। आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस झींझक स्टेशन पर और उधमपुर एक्सप्रेस एडवांस सिग्नल के पास, बड़ा गांव के सामने नंदनकानन एक्सप्रेस खड़ी रही। स्टेशन मास्टर राजेंद्र मीणा ने बताया कि शताब्दी के रवाना होते ही यातायात चालू हो गया।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed