फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sarraf

सराफा व्यापारियों ने विधायक को घेर की नारेबाजी

Sat, 26 Mar 2016 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Mar 2016 02:59 AM IST
विज्ञापन
sarraf
धरनास्‍थल पर सांड़ के घुसने से मची अफरातफरी। - फोटो : kanpur

एक्साइज के विरोध में शुक्रवार को सराफा कारोबारियों ने विधायक सतीश महाना के आवास पर धरना देकर घेराव किया। एक्साइज वापस कराने की मांग के साथ जोरदार नारेबाजी की गई। विधायक ने कारोबारियों को आश्वासन दिया कि पूरे मसले पर जल्द ही वित्तमंत्री से भेंटकर कारोबारियों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। वहीं, धरना-प्रदर्शन के दौरान कारोबारियों के बीच गाय और सांड़ के घुस आने से अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


दोनों पशुओं के इधर-उधर भागने से सुभाष पुरी सहित कई कारोबारी मामूली रूप से चुटहिल हो गए। उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रामनाथ महेंद्र, मंत्री राम किशोर मिश्रा की अगुवाई में दर्जनों की संख्या में सराफा कारोबारी विधायक के लाल बंगला स्थित आवास पहुंचे। धरना देकर कारोबारियों ने कहा कि वित्तमंत्री कारोबारियों पर एक्साइज लाद रहे हैं। कारोबारी इसका पहले से ही विरोध कर रहे हैं। कानपुर समेत देश भर का सराफा बाजार 2 मार्च से बंद है।
विज्ञापन


बंदी के 24 दिन बीत चुके हैं। कारोबारी अब पीछे नहीं हटने वाले। 2012 में भी एक्साइज के विरोध में 21 दिन की देशव्यापी बंदी की गई थी। 24 दिन से बाजार बंद होने से इस व्यवसाय से जुड़े कर्मचारी-श्रमिक पर बड़ा असर पड़ा है। वहीं, धरने के दौरान कारोबारियों के साथ बैठे विधायक ने आश्वासन दिया कि  वित्तमंत्री से जल्द से जल्द भेंटकर कारोबारियों के विरोध के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर महानगर सराफा एसोसिएशन की ओर से कारोबारी जुलूस के रूप में भाजपा विधायक आवास पहुंचे थे। राम निवास रस्तोगी की अगुवाई में पहुंचे कारोबारियों ने कहा कि जल्द ही कोई निर्णायक बात न हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अमरीश अग्रवाल, प्रतीक , पवन अग्रवाल, नटवर मिश्रा, सुरेंद्र, आशीष चौरसिया, पुष्पेंद्र जायसवाल, अजीत ओमर, रंजू अग्रवाल, अयूब खान, अजय वर्मा, प्रमोद शर्मा, बॉबी वर्मा, राजेश वर्मा आदि तमाम कारोबारी मौजूद रहे।

बंदी जारी रखने का किया गया निर्णय
आल इंडिया बुलियन ज्वैलर्स स्वर्णकार फेडरेशन की बैठक शुक्रवार को दिल्ली के ली मैरीडियन होटल में हुई। इसमें कानपुर समेत देश भर के 15 राज्यों से सराफा प्रतिनिधि शामिल हुए। इसमें तय किया गया है कि कारोबारियों की बंदी लगातार जारी रहेगी। इसके अलावा आंदोलन को तेज किया जाएगा। बैठक में भाग लेने गए कानपुर महानगर सराफा एसोसिएशन के महामंत्री पंकज अरोड़ा ने बताया कि बैठक में तय किया गया है कि कानपुर समेत पूरे देश में एक समान आंदोलन किया जाएगा।


सांसदों का घेराव, भाजपा मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन होगा। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजमार्ग, हवाई अड्डों के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। रेल भी रोकी जाएगी। उप्र सराफा एसोसिएशन के मंत्री राम किशोर मिश्रा ने बताया कि बैठक में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेश चंद्र जैन, बिरहाना रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल और चौक सराफा के चेयरमैन कैलाशनाथ अग्रवाल भी शामिल हुए। बैठक में आंदोलन तेज करने का निर्णय हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed