फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sari trader shot himself with illegal pistol, admitted in ICU

Kanpur News: अवैध पिस्टल से साड़ी कारोबारी ने खुद को मारी थी गोली, आईसीयू में भर्ती

Thu, 19 Feb 2026 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Sari trader shot himself with illegal pistol, admitted in ICU
कानपुर। कोहना के तिलकनगर में साड़ी कारोबारी सनल कपूर (40) ने मंगलवार देर रात जिस पिस्टल से खुद की कनपटी में गोली मारी वह पुलिस की जांच में अवैध है। वहीं, परिजन उन्हें हैलट अस्पताल से एक निजी अस्पताल ले गए जहां उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार उनकी सेहत में सुधार होने पर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

तिलकनगर में इंद्रलोक विला अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल में रहने वाले सनल कपूर का नयागंज में साड़ियों का कारोबार है। परिवार में पत्नी प्रिया और दो बेटियां हैं। कोहना थाना प्रभारी प्रतीक सिंह के अनुसार परिवारीजनों ने पूछताछ में बताया कि सनल मानसिक अस्वस्थ हैं। उनका डॉक्टर से इलाज भी चल रहा है। मंगलवार देर रात सनल ने अवैध पिस्टल से अपनी कनपटी में गोली मार ली थी। उन्होंने किन कारणों से यह कदम उठाया। अवैध पिस्टल कहां से आई इन सब की जांच की जा रही है। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में कारोबारी के मानसिक रूप से परेशान होने की बात पता चली है और पिस्टल गैर लाइसेंसी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed