फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sari, poplin fabric prices rise, production was reduced during lockdown

साड़ी, पॉपलीन कपड़े के दामों में जबरदस्त तेजी, लॉकडाउन के दौरान उत्पादन में आई थी कमी

Fri, 22 Jan 2021 04:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 22 Jan 2021 04:12 AM IST
विज्ञापन
Sari, poplin fabric prices rise, production was reduced during lockdown
कपड़ा कारोबार - फोटो : amar ujala
उत्पादन में कमी से साड़ी, पॉपलीन और अस्तर वाले कपड़ों के दाम में बेतहाशा तेजी आ गई है। भावों में इतनी तेजी से कपड़ा कारोबारी भी हैरान हैं। इसके साथ ही शूटिंग-शर्टिंग के कपड़ों में भी 10 फीसदी की तेजी आई है। सामान्य दिनों में शहर में इन कपड़ों का प्रतिदिन का करीब 10 करोड़ का कारोबार है।
विज्ञापन


नौघड़ा कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष शेष नारायण त्रिवेदी ने बताया कि रेनियल साड़ी की कीमत थोक में 115 रुपये से बढ़कर 135 हो गई है। अलग-अलग कपड़ों को तैयार करने में इस्तेमाल आने वाले अस्तर के दाम साढ़े 10 रुपये मीटर से बढ़कर साढ़े 13 रुपये हो गए हैं। वहीं 33 रुपये मीटर मिलने वाला पॉपलीन अब 39 रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


ये सभी कपड़े राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों से आते हैं। रेनियल साड़ी सूरत और मथुरा से आती है। इन तीनों उत्पादों की सबसे अधिक मांग है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उत्पादन न होने के चलते बाजार में अब असर दिखाई दे रहा है। इन कपड़ों में इतनी तेजी पहली बार देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष चरनजीत सिंह सागरी ने बताया कि कुछ कंपनियों के एकाधिकारी के चलते ऊनी कपड़ों को छोड़कर सभी प्रकार के कपड़ों में पांच से 10 फीसदी की तेजी आई है। देश की निजी कंपनी हर दिन कच्चा उत्पाद के दाम बढ़ाती जा रही है। महज 20 दिन में भावों में इतनी तेजी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed