{"_id":"6198f5ee4e568467b674a3bc","slug":"saraf-hangs-herself-after-killing-wife-and-daughter-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पत्नी और मासूम बेटी को दर्दनाक मौत देने के बाद सराफ ने लगाई फांसी, तीन शव देख पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पत्नी और मासूम बेटी को दर्दनाक मौत देने के बाद सराफ ने लगाई फांसी, तीन शव देख पुलिस भी हैरान
Sat, 20 Nov 2021 06:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 20 Nov 2021 06:54 PM IST
सार
हरदोई में पत्नी व बेटी के हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सराफ ने पत्नी व बेटी को मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
मकान के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सदर बाजार में घरेलू कलह के चलते सराफा व्यापारी ने शनिवार की शाम घर पर चार साल की बेटी और पत्नी का चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी।
घटना के समय व्यापारी के माता-पिता कन्नौज गए हुए थे। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी अजय कुमार ने बताया कि घरेलू कलह में वारदात को अंजाम दिया गया। हरपालपुर कस्बे के सदर बाजार निवासी अनूप शर्मा (32) की सोने-चांदी के जेवर की दुकान है।
शनिवार को वह पत्नी दीपा शर्मा (30) और पुत्री बिट्टो (चार) के साथ घर पर ही थे। जबकि पिता सुधीश शर्मा, पत्नी कांती शर्मा के साथ कन्नौज में बेटी की ससुराल गए थे। शाम को लगभग साढ़े छह बजे सुधीश और कांती कन्नौज से लौटे तो कमरे में दीपा और बिट्टो का शव देखकर बदहवास हो गए। दोनों की गला रेतकर हत्या की गई थी।

उसी कमरे में अनूप छत के कुंडे से लटका हुआ था। तीनों के शव देख सुधीश ने शोर मचाया। तो आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। एसपी, सीओ सिटी विकास जायसवाल के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।
एसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला कि घरेलू कलह में अनूप ने दीपा और बिट्टो की गला रेतकर हत्या की फिर खुद फांसी लगा ली। अनूप के पिता सुधीश ने यही घटना बताते हुए तहरीर दी है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।