{"_id":"68f3f5ab75a67a54fa041b56","slug":"sanjay-became-the-best-runner-in-the-panchayat-level-sports-competition-kanpur-news-c-362-1-ka11003-133526-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में संजय बने श्रेष्ठ धावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में संजय बने श्रेष्ठ धावक
विज्ञापन
कानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कल्याणपुर ब्लॉक के देशामऊ प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को हुई न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भीसी जरिगांव के संजय श्रेष्ठ धावक बने। प्राथमिक व जूनियर स्तर पर बालक-बालिका वर्ग की दौड़, लंबी कूद, चक्का फेंक और गोला फेंक प्रतियोगिताएं हुईं।
प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय हेतपुर के शिवांशु और जानवी विजेता रहीं। 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय भूल के अभिषेक और प्राथमिक विद्यालय हेतपुर की जानवी तथा 200 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय छीतेपुर के दुर्गेश और प्राथमिक विद्यालय देशामऊ की वर्षा विजेता रहीं।
लंबी कूद प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय महेंद्रनगर के विजय और प्राथमिक विद्यालय छीतेपुर की मयंक विजेता बने। जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय पनका के श्लोक और नंदनी विजेता रहीं।
विज्ञापन
200 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय भीसी जरिगांव के संजय और उच्च प्राथमिक विद्यालय भौंती प्रतापपुर की दीपाली तथा 400 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय भीसी जरिगांव के संजय और शिखा विजेता बनीं। लंबी कूद में उच्च प्राथमिक विद्यालय पनका के श्लोक व उच्च प्राथमिक विद्यालय भूल की नंदनी विजेता रहीं।
चक्का फेंक में उच्च प्राथमिक विद्यालय भीसी जरिगांव के संजय और उच्च प्राथमिक विद्यालय भौंती प्रतापपुर की दीपाली विजेता रहीं। गोला फेंक में उच्च प्राथमिक विद्यालय भौंती प्रतापपुर के अंकित और दीपाली विजेता रहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एनपीआरसी अवधेश शर्मा और वंदना पांडेय ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने सभी विजेताओं को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर विकास त्रिवेदी, कुलदीप सिंह, नीलिमा तिवारी, छाया दीक्षित, अनुराग सक्सेना, अमित कुमार गुप्ता, पूर्णिमा, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।