{"_id":"5daeab0f8ebc3e0167562e61","slug":"sanjana-from-kanpur-get-13-lakh-scholarship","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर की संजना को मिली 13 लाख की स्कॉलरशिप, इटली में करेंगी पीएचडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर की संजना को मिली 13 लाख की स्कॉलरशिप, इटली में करेंगी पीएचडी
Tue, 22 Oct 2019 01:35 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
संजना तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के श्याम नगर निवासी संजना तिवारी को इटली की यूनिवर्सिटी ऑफ मिलान ने पीएचडी करने के लिए स्कॉलरशिप दी है। संजना वहां तीन साल रहकर पढ़ाई करेंगी और समाजशास्त्र विषय से पीएचडी करेंगी। वह 22 अक्तूबर को इटली रवाना होंगी।
संजना को सालाना करीब 13 लाख की स्कॉलरशिप मिली है। इस स्कॉलरशिप के लिए विश्व भर से केवल छह लोगों का ही चयन हुआ है। डॉ. संजय तिवारी और डॉ. बबिता तिवारी की बेटी संजना ने सेंट मैरी कॉन्वेेंट स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की।

Trending Videos
बाकी की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की। दिल्ली यूनिवर्सिटी में वह सांस्कृतिक सचिव रहीं और पं. बिरजू महाराज के सानिध्य में कथक की शिक्षा ली। समाजशास्त्र में परास्नातक की शिक्षा के लिए उनको रूस से पूर्ण स्कॉलरशिप मिली।
2017 में संजना सेंट पीटर्सबर्ग यूनिवर्सिटी गईं। जुलाई 2019 में वह कोर्स पूरा कर शहर लौटी थीं। उनके शोधपत्रों को देखते हुए उनका चयन इस स्कॉलरशिप के लिए किया गया है।
2017 में संजना सेंट पीटर्सबर्ग यूनिवर्सिटी गईं। जुलाई 2019 में वह कोर्स पूरा कर शहर लौटी थीं। उनके शोधपत्रों को देखते हुए उनका चयन इस स्कॉलरशिप के लिए किया गया है।