फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sangh vigilant till decision on Ayodhya

रामजन्मभूमि पर फैसला आने तक संघ चौकन्ना, किसी को भी गलत बयानबाजी से बचने का सख्त निर्देश

Sat, 02 Nov 2019 11:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 02 Nov 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
Sangh vigilant till decision on Ayodhya
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
जिस समय लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश सरकार के मंत्रियों को अयोध्या मामले के संभावित फैसले को देखते हुए राज्य में हालात पूरी तरह सामान्य रखने को लेकर विचार विमर्श कर रहे थे। ठीक उसी समय यहां केशव भवन में संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल प्रांत स्तरीय संघ पदाधिकारियों के साथ इसी मसले पर बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन


फैसला लिया गया है कि अयोध्या फैसला आने तक प्रदेश भर में सामाजिक सौहार्द्र बनाकर रखना है। इसके लिए किसी भी तरह की कोई गलत बयानी नहीं होनी चाहिए। बैठक के जरिए उन्होेंने भाजपा संगठन में भी यह संदेश दिया कि किसी भी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता की तरफ से कोई ऐसा कार्य ना किया जाए, जिससे समाज में गलतफहमी पैदा हो।
विज्ञापन


क्षेत्र प्रचारक ने यह भी कहा कि अयोध्या फैसला आने तक बाकी सभी कार्यक्रम निरस्त रहेंगे। पदाधिकारियों को अधिक यात्रा करने से भी रोका गया है। यह कहा गया कि पूरे मामले पर सिर्फ गंभीरता से नजर रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज के लोगों में एकरूपता रहे, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। फैसला आने के बाद किस तरह की रणनीति अपनानी है, इसके लिए भी अभी से तैयारी चल रही है। बैठक में प्रमुख रूप से प्रांत प्रचारक संजय, सह प्रांत प्रचारक श्रीराम, भवानी भीख सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed