{"_id":"56eb0f584f1c1b96258b4b47","slug":"sandeep-sharma-mlc-candidate-of-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"किदवई नगर में बसपा से संदीप शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किदवई नगर में बसपा से संदीप शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
नौबस्ता बसंत विहार स्थित गेस्ट हाउस में जोनल कोआर्डिनेटर डॉ. अशोक सिद्धार्थ, पूर्व कैबिनेट मंत्री अनंत मिश्रा उर्फ अंटू का माला पहनाकर स्वागत करते बसपा से किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी संदीप शर्मा उर्फ जैकी (लाल घेरे में)।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा ने किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र से संदीप शर्मा उर्फ जैकी भइया को प्रत्याशी बनाया है। इसकी औपचारिक घोषणा गुरुवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में जोनल कोआर्डिनेटर डॉ. अशोक सिद्धार्थ और पूर्व मंत्री अनंत मिश्र ने की। बताते चलें कि संदीप के नाम पर पहले से मुहर लगी थी। अब आधिकारिक घोषणा हुई है। जोनल कोआर्डिनेटर ने दावा किया कि यूपी में अगली सरकार बसपा की होगी। संदीप का कहना है कि वे सिर्फ क्षेत्र के विकास कार्यों को ही प्राथमिकता देंगे।
किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही आपराधिक रिकार्ड की भी चर्चा होने लगी। कहा गया कि जिस प्रत्याशी के नाम का एलान हुआ, उनके ऊपर अपहरण और जान से मारने की कोशिश का मामला नौबस्ता थाने में दर्ज है। मकान कब्जे को लेकर मारपीट, धमकाना, धोखाधड़ी, अंग भंग एक और मामला है। बसपा को अब आर्य नगर और कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी का नाम तय करना है। प्रत्याशियों के जो संभावित नाम हैं, उन पर गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।
प्रोफाइल
नाम- संदीप शर्मा उर्फ जैकी भइया
उम्र- 29 वर्ष
शिक्षा- बीएससी, एलएलबी
व्यवसाय- पूर्व में ट्रांसपोर्टर, वर्तमान में सीमेंट एजेंसी, गेस्ट हाउस संचालक एवं प्रापर्टी डीलर
राजनैतिक कॅरियर- पिछले दो साल से बसपा में बिना किसी पद के सक्रिय। सपा में भी काम कर चुके हैं।