{"_id":"68aa29b411a4b2bdc2076280","slug":"sanatan-dharma-education-center-and-dps-azadnagar-became-champions-in-chess-kanpur-news-c-362-1-ka11003-129660-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर और डीपीएस आजादनगर बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर और डीपीएस आजादनगर बना चैंपियन
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ।
- फोटो : संगठन
कानपुर। वुडबाइन गार्डेनिया स्कूल कल्याणपुर में आयोजित केएसएस जोन-ए शतरंज प्रतियोगिता में शनिवार को फाइनल मुकाबले हुए। बालक वर्ग में सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर 10 अंकों के साथ विजेता बना। बालिका वर्ग में नौ अंकों के साथ डीपीएस आजादनगर की टीम विजयी रही।
बालक वर्ग में डीपीएस कल्याणपुर आठ अंक के साथ द्वितीय, द चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर सात अंक के साथ तृतीय रहा। बालिका वर्ग में गुरु नानक मॉडर्न स्कूल बिठूर रोड छह अंक के साथ द्वितीय और डीपीएस कल्याणपुर छह अंक के साथ तृतीय रहा।
कानपुर चेस एसोसिएशन की ओर से बालिका वर्ग की चार टीमों की रैपिड प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें फातिमा कॉन्वेंट प्रथम, गार्डेनिया पब्लिक स्कूल द्वितीय, इंटरनेशनल सेंटर तृतीय व आरके एजुकेशन सेंटर चतुर्थ स्थान पर रहा।
विज्ञापन
फाइनल राउंड की समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि वुडबाइन गार्डेनिया स्कूल की प्रधानाचार्य सुमिता मुखर्जी ने बालक व बालिका वर्ग की प्रथम तीन स्थान पर आने वाली टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का संचालन मो. साकिब ने किया। इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर साहिबा रहमान, कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव, स्कूल की कोऑर्डिनेटर शकुंतला यादव, क्रीड़ा अधीक्षक दीपक अवस्थी, शालिनी अवस्थी आदि मौजूद रहीं।