फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   samajwadi party workers angry because akhilesh accused of mining

'खनन का खेल' सपाइयों ने कहा अखिलेश यादव को बदनाम करने के लिए रचा गया है कुचक्र

Thu, 10 Jan 2019 10:00 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 10 Jan 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party workers angry because akhilesh accused of mining
अखिलेश यादव
मौरंग खनन मामले में सीबीआई की जांच के बाद कई नेताओं के होश उड़े हुए हैं। आईएएस बीचंद्रकला से भी खनन मामले में सीबीआई अधिकारियों ने पूछताछ की है। इस मामले में पूर्व सीएम अखिलेश यादव से पूछताछ करने की बात सामने आई थी। सपा मुखिया का नाम खनन मामले में आने से सपाईयों में खासा रोष है। 
विज्ञापन


पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि खनन के मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष को बदनाम करने के लिए भाजपा कुचक्र रच रही है। गुरुवार को सपाइयों ने कन्नौज में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया को सौंपा। जिसमें राज्य और केंद्र सरकार की कूटनीति के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और विधान परिषद सदस्य रमेश मिश्रा को बदनाम करने की बात कही गई।
विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन होने से भाजपा घबरा गई है। इसके चलते ही ऐसी साजिश रची जा रही है। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की है कि लोकतंत्र में विपक्ष के अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव शादाब हुसैन के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed