{"_id":"5d42b5f88ebc3e6c926acf44","slug":"samajwadi-party-tweets-cm-yogi-kuldeep-and-dgp-op-singh-pohoto-with-caption","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड: समाजवादी पार्टी ने कुलदीप के साथ ट्वीट की सीएम योगी और डीजीपी ओपी सिंह की फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड: समाजवादी पार्टी ने कुलदीप के साथ ट्वीट की सीएम योगी और डीजीपी ओपी सिंह की फोटो
Thu, 01 Aug 2019 04:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 01 Aug 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने ये तस्वीर ट्वीट की है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव दुष्कर्म कांड में समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर प्रदेश के मुखिया और यूपी पुलिस के मुखिया पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया है। जिसमें सीएम योगी, कुलदीप सेंगर और डीजीपी यूपी ओपी सिंह की फोटो और नाम लिखे हैं। इसी के साथ इसमें एक लाइन लिखी हुई है जिसमें कहा गया है इन तीनों के हटे बिना उन्नाव की बेटी को न्याय नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
4 जून 2017 को माखी गांव से एक 17 साल की किशोरी को गांव के ही शुभम व उसका साथी कानपुर के चौबेपुर निवासी अवधेश तिवारी अगवा कर ले गए थे। करीब आठ महीने बाद किशोरी मिली तो उसने आपबीती बताई। पीड़िता की मां की गुहार पर भी माखी थाने में कार्रवाई नहीं हुई।
तहरीर में पीड़िता की मां ने गांव के ही रहने वाले विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर और पड़ोस की एक महिला शशि सिंह के जरिए बहाने से घर बुलाकर रेप और इसके बाद उसके गुर्गों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद से सीबीआई इस मामले की जांच कर रही थी।
28 जुलाई 2019 रविवार को रायबरेली जेल में बंद चाचा से मिलने दुष्कर्म पीड़िता किशाेरी चाची मौसी और अपने वकील के साथ जा रही थी। रास्ते में एक ट्रक ने किशोरी की कार में टक्कर मार दी। जिससे किशोरी और वकील गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि चाची और मौसी की मौत हो गई। इसके बाद से एक बार फिर उन्नाव कांड सुलग उठा है। इस मामले में कुलदीप सेंगर पर कार्रवाई करते हुए भाजपा ने निलंबन के बाद पार्टी से निष्कासित भी कर दिया है।
विज्ञापन
उन्नाव मामले में यूपी सरकार के मुँह पर 'सुप्रीम' तमाचा! सारे केस दिल्ली ट्रासंफर, 45 दिन में सुनवाई पूरी, परिवार को CRPF की सुरक्षा, 25 लाख रुपये का मुआवजा।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) August 1, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
4 जून 2017 को माखी गांव से एक 17 साल की किशोरी को गांव के ही शुभम व उसका साथी कानपुर के चौबेपुर निवासी अवधेश तिवारी अगवा कर ले गए थे। करीब आठ महीने बाद किशोरी मिली तो उसने आपबीती बताई। पीड़िता की मां की गुहार पर भी माखी थाने में कार्रवाई नहीं हुई।
तहरीर में पीड़िता की मां ने गांव के ही रहने वाले विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर और पड़ोस की एक महिला शशि सिंह के जरिए बहाने से घर बुलाकर रेप और इसके बाद उसके गुर्गों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद से सीबीआई इस मामले की जांच कर रही थी।
28 जुलाई 2019 रविवार को रायबरेली जेल में बंद चाचा से मिलने दुष्कर्म पीड़िता किशाेरी चाची मौसी और अपने वकील के साथ जा रही थी। रास्ते में एक ट्रक ने किशोरी की कार में टक्कर मार दी। जिससे किशोरी और वकील गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि चाची और मौसी की मौत हो गई। इसके बाद से एक बार फिर उन्नाव कांड सुलग उठा है। इस मामले में कुलदीप सेंगर पर कार्रवाई करते हुए भाजपा ने निलंबन के बाद पार्टी से निष्कासित भी कर दिया है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) August 1, 2019