फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SPs performed fiercely against rigging and inflation in the elections

यूपी: कानपुर सहित आसपास के जिलों में चुनाव में धांधली और महंगाई के खिलाफ सपाइयों ने किया उग्र प्रदर्शन

Thu, 15 Jul 2021 01:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 15 Jul 2021 01:18 PM IST
सार

जिला पंचायत चुनाव और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाकर सपा कार्यकर्ताओं ने कानपुर सहित आसपास के जिलों में विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
SPs performed fiercely against rigging and inflation in the elections
यूपी: सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने कानपुर सहित आसपास के कई जिलों में चुनाव में धांधली और बढ़ती हुई महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया। कानपुर विकास भवन परिसर में बढ़ती महंगाई और जिला पंचायत चुनाव में धांधली और गलत तरीके से जीत हासिल करने  पर भाजपा सरकार के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया ।
विज्ञापन


महोबा में समाजवादी पार्टी ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शहर के आल्हा चौक के अंबेडकर पार्क पहुंचकर प्रदर्शन किया। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्राण सिंह यादव के नेतृत्व में पचास से अधिक सपाई हाथों में तख्तियां लेकर चुनाव में हुई धांधली समेत 16 मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। सपाइयों की पुलिस से ज्ञापन को लेकर झड़प हुई। इसके बाद सपाइयों ने तहसील पहुंचकर एडीएम आरएस वर्मा को ज्ञापन दिया। इस दौरान एसपी सुधा सिंह, एएसपी आर के गौतम, सीओ सिटी राम प्रवेश राय समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन


चित्रकूट में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में प्रदर्शन किया केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाईवे पर सांकेतिक जाम लगाया इसके बाद ज्ञापन देने के लिए पंजीयन कार्यालय में पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्नौज की सभी तीन तहसील क्षेत्रों में सपा का प्रदर्शन चल रहा है। सदर तहसील में जिला अध्यक्ष कलीम खान, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख नवाब सिंह यादव, विधायक अनिल दोहरे ने अगुवाई की। तिर्वा तहसील और छिबरामऊ तहसील क्षेत्र में रात के समय ही कई नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया। फिर भी सपाइयों ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में प्रशासन ने भाजपा के एजेंट की तरह काम किया है। भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया।

फर्रुखाबाद जिला पंचायत और ब्लाॅक प्रमुख चुनाव में धांधली, अराजकता का आरोप लगाकर सपा ने जिले की तीनों तहसीलों में धरना देकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि सपा की सरकार बनते ही सत्ता के सहयोगी अफसर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। सभी तहसीलों में बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने चेताया कि सपाइयों पर हो रहा जुल्म बन्द करें। इससे पहले सुबह से ही पुलिस की कड़ी चौकसी रही। जगह-जगह बैरियर लगाए गए। तहसील के पास तक नहीं जाने दिया। दोपहर को तहसील स्तरीय अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया।


कन्नौज के तिर्वा में सपाइयों के प्रदर्शन को रोकने के लिए सपा नेताओं को घर पर नजरबंद कर दिया गया। इसके बाद भी भी दीवार फांदकर सपाई प्रदर्शन में शामिल हुए। घर के पिछले हिस्से से दीवार फांदकर आने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं सपाइयों को आता देख प्रशासन ने तहसील का मुख्य गेट बंद करा दिया। सपाई तहसील के बाहर प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान पुलिस से नोकझोक भी हुई। सपाइयों ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed