फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Samajwadi Party MP Dimple Yadav's road show in Kanpur

Kanpur: 4 घंटे की देरी से शुरू हुआ डिंपल यादव का रोड शो, बोलीं- 'भाभी को जिताने आए हैं'

Mon, 08 May 2023 07:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 08 May 2023 07:22 PM IST
सार

कानपुर में चार घंटे की देरी से सांसद डिंपल यादव का रोड शो शुरू हुआ। डिंपल ने जनता से कहा कि और कहीं नहीं गए, भाभी को जिताने आए हैं। जनता सपा का कार्यकाल याद कर रही है।

विज्ञापन
Samajwadi Party MP Dimple Yadav's road show in Kanpur
डिंपल यादव का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव ने शहर दक्षिण में रोड शो किया। रोड शो उन विधानसभा क्षेत्रों में हुआ। जहां भाजपा विधानसभा चुनाव जीती है। सपा को बहुत कम वोट मिले थे। इन क्षेत्रों को भाजपा का गढ़ भी कहा जाता है। सांसद डिंपल यादव के रोड शो के जरिये सपा ने यहां चुनावी मास्टर स्ट्रोक चला है। रोड शो के दौरान डिंपल ने कानपुर से रिश्ते जोड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहीं और नहीं गए। यहां भाभी को जिताने के लिए आए हैं। यह भी कहा कि इतने दिनों में लोगों को सपा सरकार का कार्यकाल याद आने लगा है।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को जिस क्षेत्र में सपा ने रोड शो प्रमुखता से किया है। वहीं मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा होनी है। 6 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को निकाय चुनाव में वोट डालने हैं। इनमें शहर दक्षिण के तीन विधानसभा क्षेत्रों को सांसद डिंपल यादव के रोड शो में कवर किया गया। रोड शो की शुरुआत किदवईनगर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर से की गई। 
विज्ञापन


इसके बाद मार्बल चौराहा, नंदलाल चौराहा, सीटीआई चौराहा, शास्त्री चौक, सचान गेस्ट हाउस, पशुपति नगर रोड, श्रीराम चौक से यशोदानगर बाईपास, नौबस्ता में रोड शो समाप्त हो गया। रोड शो के दौरान वह हाथ जोड़कर पार्टी की महापौर प्रत्याशी वंदना वाजपेयी के लिए समर्थन मांगती रहीं। रोड शो के दौरान घरों के दरवाजे और छतों पर महिलाओं की भी अच्छी-खासी संख्या रही। रोड शो का समय दोपहर एक बजे तय किया गया था। लेकिन डिंपल यहां शाम चार बजे पहुंचीं। पहले रोड शो की शुरुआत बाबूपुरवा थाने के सामने से होनी थी। लेकिन बाद में रूट बदल दिया गया। शो की शुरुआत किदवईनगर से की गई। इस इलाके में ब्राह्मण वोटर अधिक हैं और भाजपा का गढ़ माना जाता है। रोड शो के रूट में वे इलाके अधिक आए, जहां सपा को कम वोट मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed