{"_id":"5a8db26b4f1c1ba32a8b8a92","slug":"samajwadi-party-leaders-sold-pakoda","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब सपाइयों ने चाैराहे पर बेचे 10 रुपये किलाे पकौड़े, कसा प्रदेश सरकार पर तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब सपाइयों ने चाैराहे पर बेचे 10 रुपये किलाे पकौड़े, कसा प्रदेश सरकार पर तंज
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 22 Feb 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
सपा नेताअाें ने बेचे पकाेड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पकौड़ा वाले बयान से आक्रोशित सपाइयों ने पीपल चौराहा पर ठेली लगाकर पकौड़े तले और 10 रुपये किलो के भाव में बेचा। इसे अमित शाह पकौड़ा स्वरोजगार योजना का नाम दिया।
नगर के पीपल चौराहा पर पूर्व सदर ब्लाक प्रमुख और सांसद प्रतिनिधि नवाब सिंह यादव व सलोवा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव ने कई कार्यकर्ताओं के साथ ठेली लगाकर पकौड़े बनाए। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने युवाओं का भविष्य चौपट कर दिया है।
अभी तक बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार ने नौकरी की व्यवस्था नहीं की है, बल्कि उन्हें पकौड़े के ठेले लगाने की सलाह देकर भाजपा के नेता अपमानित कर रहे हैं। सरकार सिर्फ दिखावा तथा जाति व धर्म की राजनीति कर जनता को बांट रही है। सलोवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के नेता और मंत्री आम जनता व युवाओं को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
आने वाले समय में यही जनता उन्हें करारा जवाब देगी। इस दौरान दलगंजन सिंह यादव, सभासद अक्कू भदौरिया, रानू कुरैशी, नरेंद्र शर्मा, नागेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह यादव, संदीप, जदुनाथ सिंह, शिवशंकर, शैलेंद्र सिंह राठौर बबलू, लाल सिंह गिहार, जितेंद्र पाल, दिनेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।