{"_id":"5d4d3e758ebc3e6cd8782df3","slug":"samajwadi-party-leader-ram-gopal-yadav-attack-on-cm-yogi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता रामगोपाल यादव बोले, शर्म आती है कोई भगवा वस्त्र वाला योगी दुष्कर्म करने वाले को बचा सकता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता रामगोपाल यादव बोले, शर्म आती है कोई भगवा वस्त्र वाला योगी दुष्कर्म करने वाले को बचा सकता है
Sat, 10 Aug 2019 02:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 10 Aug 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ एवं सपा नेता रामगोपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा तहसील परिसर में धरने पर बैठे समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को फांसी से कोई नहीं बचा सकता है। यूपी के सीएम पर हमला करते हुए रामगोपाल बोले कि कहने में शर्म आती है कि कोई भगवा वस्त्र वाला योगी दुष्कर्म करने वाले को बचा सकता है।
पहले मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, फिर ट्रक से एक्सीडेंट करवा दिया गया। अब वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। रामगोपाल ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज है। 50 सपाइयों की हत्या हो चुकी है। रोज 50 महिलाओ से दुष्कर्म हो रहे हैं।

सीएम याेगी
योगी सरकार ने कोई काम नहीं किया और तो और अखिलेश के कार्यो पर अपने नाम के पत्थर लगा रहे हैं। भाजपा केवल सत्ता लोभी है। जनता मरे उनसे कोई मतलब नहीं। अडानी, अम्बानी जैसे चार और पांच लोग ही फायदा ले रहे हैं। सरकारी सस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है।
रेलवे से इसकी शुरुआत हो गई है। इलाहाबाद से दिल्ली प्राइवेट ट्रेन का ट्रायल हो चुका है। प्राथमिक स्कूलों के निजीकरण की तैयारी है। ये आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। जन संस्थानों का निजीकरण हो जाएगा तो आरक्षण भी खत्म हो जाएगा। सरकार रोजगार तक नहीं दे पा रही है।

विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : PTI
आपको बताते चलें कि उन्नाव से बाहुबली विधायक कुलदीप सेंगर पर लगे दुष्कर्म के आरोपी की सुनवाई कर रही दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 2017 में नाबालिग के दुष्कर्म के मामले में विधायक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप तय किए हैं।
अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 120बी (आपराधिक षड्यंत्र), 363 (अपहरण), 366 (अपहरण एवं महिला पर विवाह के लिए दबाव डालना), 376 (बलात्कार) और बाल यौन अपराध संरक्षण कानून (पॉक्सो) की प्रासंगिक धाराओं के तहत आरोप तय किए हैं।