फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   samajwadi party

‘जो हमें हड़काए, वही प्रमोशन पाए’

Mon, 09 Mar 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 09 Mar 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में रविवार को कार्यकर्ताओं ने बेबाक होकर अध्यक्ष के सामने मन की भड़ास निकाली। एक ने कहा जो पुलिस वाला पार्टी कार्यकर्ताओं पर धौंस जमाता है, हड़काता है, पार्टी के बड़े नेता उसी का प्रमोशन कराते हैं। कार्यकर्ताओं पर ऐसा अत्याचार कब तक चलेगा।
विज्ञापन


इसी बीच दूसरे कार्यकर्ता ने उठकर कहा कि शराबखोरी, जुआ और घूसखोरी में पकड़े जाने वालों की पैरवी बंद होनी चाहिए। रविवार को दोपहर ढाई बजे नवीन मार्केंट स्थित पार्टी कार्यालय में शुरू हुई बैठक में उम्मीद के अनुरूप पर्यवेक्षक नहीं आए।
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, नगर महासचिव मो. हसन रूमी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के सामने कार्यकर्ताओं ने अपने मन की बात की। पनकी क्षेत्र से वार्ड अध्यक्ष अशोक दुबे को जैसे ही बोलने का मौका मिला, वे फायर हो गए। बोले, जिस पुलिस वाले की कारस्तानी की शिकायत हमने पुलिस कप्तान या बड़े नेताओं से की, उसके खिलाफ कुछ होने के बजाय उसे और शाबाशी दे दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी तो सपा कार्यकर्ताओं को ऐसे झिड़कते हैं, जैसे प्रदेश में इन अधिकारियों की सरकार चल रही है। इसी बीच पार्टी पदाधिकारी फकरे आलम ने कहा कि जब से पार्टी सत्ता में आई है, अल्पसंख्यक विभाग के किसी अधिकारी ने पार्टी कार्यालय में आकर अपना परिचय नहीं दिया।

इस विभाग में यदि किसी जरूरत के लिए सपा का कोई कार्यकर्ता जाता है, तो उसे आम लोगों की तरह ट्रीट किया जाता है। अध्यक्ष जी इस पर एक्शन होना चाहिए। इसी बीच अमरनाथ शुक्ला ने तेज आवाज में कहना शुरू किया, अध्यक्ष जी कार्यकर्ताओं का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा।


इसमें पदाधिकारियों को दखल देना होगा। अंत में महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि हमारा मुख्य एजेंडा सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करना है। किसी के वाजिब काम की पैरवी ही प्रशासन से की जाएगी। कार्यकर्ताओं की न सुनने वाले अधिकारियों की खबर ली जाएगी।

बैठक का संचालन महासचिव हसन रूमी ने किया। बैठक में संजीव मिश्रा, सपा मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed