{"_id":"60c50ef38ebc3e16eb049cd4","slug":"salary-will-be-given-only-after-getting-corona-vaccine-akbarpur-news-knp633825743","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीका लगवाने पर ही मिलेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीका लगवाने पर ही मिलेगा वेतन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अब पावर कॉर्पोरेशन कर्मियों को कोरोना टीका लगवाने पर ही वेतन मिलेगा। अधीक्षण अभियंता ने टीका नहीं लगवाने वाले कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश तीनों एक्सईएन को दिए हैं।
कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए टीकाकरण कराया जा रहा है। वहीं विद्युत विभाग के अफसरों, कर्मियों व संविदा पर काम करने वाले कर्मचारी कोरोना टीका लगवाने में रुचि नहीं ले रहे है। इसकी वजह से करीब चालीस फीसदी कर्मियों का ही टीकाकरण हो सका है। आपात सेवा के अंतर्गत आने वाले विद्युत कर्मियों का टीकाकरण प्राथमिकता पर है।
फ्रंट लाइन वर्करों के टीका नहीं लगवाने से संक्रमण का खतरा बना है। अधीक्षण अभियंता विद्युत एके वर्मा ने बताया कि सभी अफसर व कर्मियों को नजदीकी सेंटर पर टीका लगवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। सभी कर्मियों का टीकाकरण जरूरी है। सेंटर पर आसानी से टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद भी काफी कर्मी टीका नहीं लगवा रहे हैं। इस पर सख्ती की गई है। टीका नहीं लगवाने वाले कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश झींझक, रनियां व पुखरायां एक्सईएन को दिए हैं। वहीं हर दिन कोविड टीकाकरण की समीक्षा करने को कहा है।