{"_id":"5840481a4f1c1b0d1ede780d","slug":"salary-returned-with-a-bag-of-coins","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन से भर गई झोली, पब्लिक बोली ‘इतने सारे सिक्के संभालना मुश्किल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन से भर गई झोली, पब्लिक बोली ‘इतने सारे सिक्के संभालना मुश्किल’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 01 Dec 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
दोपहर, शाम चक्कर लगवा रहे हैं, पर रुपये नहीं मिल रहे। शादी की तैयारियां ठप हो गई हैं
- फोटो : राहुल शुक्ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर एसबीआई की मोतीझील शाखा में वेतन और पेंशन लेने पहुंचे लोगोें को सिक्कों के थैले थमाए गए। घंटों लाइन में लगने के बाद रेजगारी देखकर मायूस तो हुए लेकिन मजबूरी में लेनी भी पड़ी। नगर निगम जोन चार के लाइटिंग विभाग में तैनात मुशीर अहमद ने बताया कि सैलरी डे पर बैंक में विशेष काउंटर लगने की सूचना पर वह सुबह एसबीआई की मोतीझील शाखा पहुंचे तो पता चला कि कोई विशेष व्यवस्था नहीं है। 24 हजार का चेक लेकर लाइन में लग गए। नंबर आया तो 10 हजार का चेक देने का कहा गया। दोबारा लाइन में लगे तो उन्हें और उनकी पीछे लगे एक और कर्मचारी के मिलाकर 20 हजार रुपये के सिक्कों की थैली पकड़ा दी। कहा कि बाहर जाकर आपस में बांट लेना।
जनवरी में शादी, ठप पड़ी हैं तैयारियां
स्थान: बैंक ऑफ बड़ौदा की शास्त्रीनगर शाखा। समय : दोपहर 12:15 बजे।
स्थिति : बैंक के गेट पर कैश न होने की नोटिस लगी है, इसके बाद भी लाइन लंबी है। शाखा प्रबंधक से लेकर कर्मचारी तक थोड़ी देर में कैश आने की बात कह रहे थे। शास्त्रीनगर की विभा ने बताया कि वह सुबह सवा दस बजे से लाइन में लगी हैं। यहां से निराश लौटे रिजवी रोड निवासी कपड़ा विक्रेता तौैफीक ने बताया कि 13 जनवरी को उसका निकाह है। इसी शाखा में खाता है। तीन महीने में उसे चेकबुक मिली। बैंक वाले सुबह, दोपहर, शाम चक्कर लगवा रहे हैं, पर रुपये नहीं मिल रहे। शादी की तैयारियां ठप हो गई हैं।
बैंक ने दिए कटे-फटे नोट
स्थान: बैंक ऑफ बड़ौदा की शास्त्री नगर शाखा। समय : दोपहर 12:24 बजे। शास्त्री नगर निवासी पवनदीप सिंह ने बताया कि कई दिन बैंक के चक्कर लगाने के बाद 29 नवंबर को बैंक की इसी शाखा से उसे 10-10 के नोटों की गड्डियों के रूप में 10 हजार रुपये मिले। घर जाकर नोट चेक किए तो चार हजार रुपये के नोट कटे-फटे थे। अब बैंक कर्मचारी नोट बदलने की सुविधा ने होने की बात कहकर उसे टरका रहे हैं।
विज्ञापन
कर्मचारी लाइन में, एटीएम खराब
स्थान: केडीए गेट के बगल में लगा बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम। समय: 2:40 बजे।
स्थिति: एटीएम के बाहर केडीए और नगर निगम के कर्मचारियों समेत अन्य लोगों की लगी लंबी लाइन लगी है। एक-एक व्यक्ति अंदर जा रहा था। सभी को 2500-2500 रुपये 500-500 के नोटों के रूप में मिल रहे थे। इसी बीच एटीएम खराब हो गया। केडीए कर्मी आशीष निगम ने बताया कि वह लंच होते ही रुपयों की आस में लाइन में लगे थे। नंबर आया तो एटीएम खराब हो गया।