{"_id":"690a5bf4f1b05dddf101ef9d","slug":"salary-of-two-junior-engineers-and-four-employees-will-be-deducted-kanpur-news-c-362-1-akb1003-134589-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दो अवर अभियंताओं और चार कर्मियों का कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दो अवर अभियंताओं और चार कर्मियों का कटेगा वेतन
विज्ञापन
कानपुर। अपर नगर आयुक्त ने लापरवाही बरतने पर दो अवर अभियंताओं और चार कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।
जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए नगर निगम में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम में तैनात आउटसोर्सिंग अवर अभियंता अजीत यादव और अमन कुमार की लापरवाही के कारण शिकायतों का समाधान नहीं हो पा रहा था। दोनों अभियंता न तो कंट्रोल रूम का फोन उठा रहे थे और न ही शिकायतों पर ध्यान दे रहे थे। सोमवार को अपर नगर आयुक्त मो. आवेश ने कंट्रोल रूम पहुंचकर स्थिति की जांच की। उन्होंने दोनों अभियंताओं को फोन किया तो किसी ने भी कॉल रिसीव नहीं की। इस पर दोनों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है।
वहीं, नगर निगम स्थित मार्ग प्रकाश कार्यालय के निरीक्षण के दाैरान कनिष्ठ लिपिक शिवम शुक्ला, आकाश सिंह, दुर्गेश कटियार के साथ स्विचमैन सुनील दिवाकर अनुपस्थित मिले। अपर नगर आयुक्त ने चारों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं।