{"_id":"66abe8c41f49cc679501ebe4","slug":"salary-of-two-employees-absent-in-bsa-office-stopped-etawa-news-c-216-1-etw1002-114431-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बीएसए कार्यालय में गैरहाजिर दो कर्मचारियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बीएसए कार्यालय में गैरहाजिर दो कर्मचारियों का वेतन रोका
विज्ञापन
- सीडीओ अजय कुमार गौतम ने बीएसए कार्यालय का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सीडीओ ने गुरुवार को बीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान दो कर्मचारी बिना अवकाश स्वीकृति के गायब मिले। इस पर सीडीओ ने बीएसए को दोनों कर्मचारियों का वेतन काटने के आदेश दिए हैं।
सीडीओ अजय कुमार गौतम के निरीक्षण में बीएसए अवकाश पर होने की जानकारी मिली। लेखाधिकारी राजकुमार यादव कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए। बीईओ मुख्यालय उपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका में कार्यालय के चार कर्मचारियों वरिष्ठ सहायक विनय राठौर के नाम के आगे सीएल तथा सुजीत सक्सेना एवं अनुचर प्रदीप कुमार के आगे ओडी कानपुर लिख दिया गया है। वरिष्ठ अमित कुमार द्विवेदी अनुपस्थित पाए गए।
विनय राठौर की ओर से दिए गए अवकाश प्रार्थना पत्र को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से स्वीकृत नहीं कराया गया है। इससे स्पष्ट है कि उक्त दोनों कर्मचारी बिना अनुमति के कार्यालय से अनुपस्थित हैं। इस पर बीएसए को उक्त दोनों अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश दिए गए। भ्रमण रजिस्टर मांगे जाने पर संज्ञान में आया कि इस संबंध में कार्यालय में कोई भ्रमण पंजिका नहीं बनाई गई है।