फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Salary of seven secretaries and one BDO stopped for negligence, action taken on the instructions of CDO

Kanpur: लापरवाही बरतने में सात सचिव और एक बीडीओ का रोका वेतन, मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Wed, 16 Oct 2024 09:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 16 Oct 2024 09:05 AM IST
सार

Kanpur News: ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में रुचि न लेने और आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण समय पर नहीं हुआ है। मामले में बिल्हौर के तीन, पतारा के चार सचिव और बीडीओ का वेतन रोका गया है।

विज्ञापन
Salary of seven secretaries and one BDO stopped for negligence, action taken on the instructions of CDO
ग्राम पंचायत - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर की ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों में रुचि न लेने और बैठकों से गायब रहने पर सात सचिवों और एक बीडीओ का एक माह का वेतन रोक दिया गया। सीडीओ के आदेश पर डीडीओ ने कार्रवाई की। इनमें पतारा के चार और बिल्हौर के तीन सचिव शामिल हैं। वहीं, आईजीआरएस की शिकायतें निस्तारित न करने पर पतारा बीडीओ का भी वेतन रोका गया।

विज्ञापन

प्रगति सही होने के बाद ही इनका वेतन जारी होगा। जिला विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बिल्हौर ब्लॉक के सचिव राजेश, जितेंद्र, रवी की प्रगति रिपोर्ट खराब थी। स्वच्छ भारत मिशन का पैसा भुगतान नहीं किया और गोशाला की फंड रिक्वेष्ट भी नहीं भेजी थी। ये तीन बैठकों में भी शामिल नहीं हुए थे।
विज्ञापन

वहीं, पतारा ब्लॉक के बीडीओ और चार सचिवों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। खंड विकास अधिकारी ने आईजीआरएस में आईं शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता नहीं दिखाई, जिसका प्रभाव जिलें की रैंकिंग पर पड़ा। सीडीओ ने बीडीओ और सचिवों की लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई और डीडीओ को सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्यों में रुचि न लेने और आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण समय पर नहीं हुआ। बिल्हौर के तीन, पतारा के चार सचिव और बीडीओ का वेतन रोका गया है। प्रगति सही होने पर ही वेतन जारी होगा।  -गजेंद्र प्रताप सिंह, डीडीओ
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed