फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Salary of 20 absent teachers stopped, two schools found closed under BSA inspection

20 अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोका, बीएसए के निरीक्षण में बंद मिले दो विद्यालय

Sat, 05 Feb 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Salary of 20 absent teachers stopped, two schools found closed under BSA inspection
प्राथमिक विद्यालय कमीर का निरीक्षण करते बीएसए सुनील दत्त। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बीएसए ने शुक्रवार के छह परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय कुईतखेड़ा व जगजीवनपुर बंद मिला। चार अन्य विद्यालयों में कई शिक्षक अनुपस्थित रहे। इस पर 20 शिक्षकों का वेतन रोक कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्रों की खामियां दूर करने के लिए शिक्षकों को स्कूलों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी शिक्षक अनदेखी कर रहे हैं। शुक्रवार को बीएसए सुनील दत्त ने एक बजकर 20 मिनट पर उच्च प्राथमिक विद्यालय कुईतखेड़ा का निरीक्षण किया तो ताला बंद मिला।
विज्ञापन

इस पर हेड मास्टर मोहम्मद शमीम, राजेश यादव, मुन्नू सिंह का वेतन रोक दिया गया। प्राथमिक विद्यालय कुईतखेड़ा में अर्चना कश्यप, अंशिका देवी, ममता सिंह, यशोदा सिंह, जय सिंह अनुपस्थित पाए गए। प्राथमिक विद्यालय कृपालपुर में पूरा स्टाफ उपस्थित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने शौचालय गंदा देख सफाई के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय जगजीवनपुर बंद मिला। उच्च प्राथमिक विद्यालय बिगाही में रेनू सिंह, पुनीता पालीवाल, ज्योति, सतीश चंद्र, सुमन राजपूत, विजय कुमार, अनुराधा कुमारी अनुपस्थित मिलीं।

उनका वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। प्राथमिक विद्यालय कमीर में पूरा स्टाफ उपस्थित मिला। शौचालय गंदा पाया गया। बीएसए ने बताया कि अनुपस्थित अध्यापकों का वेतन रोक कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed