फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Salary of 100 employees not give detail of property was stopped, action against eight for not getting DSC made

Kanpur: संपत्ति का ब्योरा न देने वाले 100 कर्मचारियों का वेतन रोका, आठ पर डीएससी न बनवाने पर हुई कार्रवाई

Tue, 03 Sep 2024 12:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 Sep 2024 12:13 PM IST
सार

Kanpur News: अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार ने बताया कि संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर बताने के लिए निर्देश 15 दिन पहले दिए गए थे। अभी तक इसकी जानकारी नहीं देने वालों की सूची तैयार कराई गई है।

विज्ञापन
Salary of 100 employees not give detail of property was stopped, action against eight for not getting DSC made
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में संपत्ति का ब्योरा न देने वाले पुलिसकर्मियों के बाद अब प्रशासनिक कर्मचारी भी कार्रवाई के दायरे में आ गए हैं। सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर 100 से अधिक ऐसे कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया। इन सभी ने अब तक संपत्ति की जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन

इसी तरह कलेक्ट्रेट की हर फाइल आनलाइन करने में डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) न बनवाने पर आठ कर्मियों का वेतन रोकने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया है। यह सभी कर्मचारी अलग-अलग पटल में लेखा समेत दूसरे काम देख रहे हैं।
विज्ञापन

मानव संपदा पोर्टल पर सभी प्रशासनिक अफसरों व कर्मचारियों को अपनी-अपनी संपत्ति का ब्योरा बताने का निर्देश शासन से मिला था। हर साल यह प्रक्रिया की जाती है। इस बार संपत्ति का ब्योरा अपलोड करने में चारों तहसीलों में लगभग 100 ऐसे कर्मी सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने दिया कार्रवाई करने का निर्देश
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार ने बताया कि संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर बताने के लिए निर्देश 15 दिन पहले दिए गए थे। अभी तक इसकी जानकारी नहीं देने वालों की सूची तैयार कराई गई है। वेतन रोकने के साथ ही अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन के साथ ही पूरे मंडल में भी ऐसे कर्मचारियों, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश मंडलायुक्त की तरफ से दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed