फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   salary cut by dm negligence

लापरवाह अफसरों पर डीएम ने चलाया चाबुक

Fri, 11 Nov 2016 09:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 11 Nov 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
salary cut by dm negligence
मीटिंग के बीएलओ अफसर - फोटो : अमर उजाला

निर्वाचन आयोग के संक्षिप्त सूची अभियान में छाई सुस्ती को भांपकर महोबा व कुलपहाड़ तहसील में जिलाधिकारी का माथा ठनक गया। इस पर उन्होंने बीएलओ की बैठक बुला ली। शुक्रवार को आलम यह रहा कि तहसील के 24 बीएलओ मीटिंग के लिए पहुंचे ही नहीं। डीएम ने अनुपस्थित रहे सभी बीएलओ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही सभी से स्पष्टीकरण भी मांगा।

विज्ञापन

 

महोबा तहसील में जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 12 व 13 नवंबर को विशेष अभियान में अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने काम में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ को कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि बीएलओ सूची पुनरीक्षण के काम में किसी भी प्रकार की मनमानी न बरते। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसडीएम प्रबुद्ध सिंह, तहसीलदार कर्मवीर सिंह के अलावा तहसील क्षेत्र के बीएलओ मौजूद रहे। 

विज्ञापन


कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार डीएम वीरेश्वर सिंह ने बीएलओ की बैठक ली। जिसमें 10 से कम फार्म भरने वाले बीएलओ को चेतावनी दी। 149 बीएलओ ऐसे पाए गए जिन्होंने कार्य में रुचि न दिखाते हुए एक या दो फार्म भरे हैं। जबकि उन्हें कम से कम 10 फार्म भरने थे। ऐसे बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम को आदेश दिए। बैठक में अनुपस्थित रहे 24 बीएलओ का एक दिन का वेतन काटने के डीएम ने निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम विनय कुमार पाठक के अलावा बीएलओ शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed