{"_id":"1ce5e128867d5f8e3c894bae455a1cbd","slug":"salaries-subsidized-personall-colleges-of-twenty-five-thousand-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदानित कॉलेजों के पच्चीस हजार कर्मियों का वेतन बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदानित कॉलेजों के पच्चीस हजार कर्मियों का वेतन बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Wed, 04 Nov 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर सहित यूपी के राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध अनुदानित कॉलेजों के 25 हजार कर्मचारियों का वेतन मंगलवार से बढ़ा दिया गया है। एकेडमिक ग्रेड पे (एजीपी) सितंबर 2013 से रिवाइज्ड हुआ है। इससे वेतन में प्रतिमाह एक हजार से पांच हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी होगी। दो साल का एरियर भी मिलेगा।
अनुदानित कॉलेजों के कर्मचारियों का वेतन लंबे समय से नहीं बढ़ा था। इसका रिप्रजेंटेशन छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी से संबद्ध महाविद्यालय कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज पांडेय और संयुक्त सचिव विजय राठौर ने शासन को दिया था। इसी को संज्ञान लेते हुए ही विशेष सचिव उच्च शिक्षा प्रमोद कुमार उपाध्याय ने मंगलवार को वेतन बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया।