साक्षी महाराज बोले, मुस्लिम महिलाओं ने भी दिया है भाजपा को वोट
-पुरवा में बूथ व सेक्टर अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह बातें भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहीं। वह रविवार को उन्नाव के पुरवा क्षेत्र में भाजपा की ओर से आयोजित बूथ, सेक्टर अध्यक्षों व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा सबका साथ-सबका विकास होने के बाद भी पुरवा से हम चुनाव क्यों हारे इस पर चिंतन करना होगा।
इस विधानसभा से मुझे भारी मात्रा में वोट मिले थे जबकि इस बार मात्र 70 हजार वोट भाजपा को मिले हैं। यह विचार करने वाला विषय है। सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए सांसद ने कहा कि योगी किसी के सामने झुकने वाला नहीं है। सरकार बनने के एक सप्ताह में ही पुलिस वाले कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम कर रहे हैं।
पांच साल में उन्नाव में चार हजार कब्रिस्तान बने। जिसमे बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। इसकी जांच कराएंगे। नहरों में टेल तक पानी पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। इस मौके पर डा. रजनीश वर्मा, सुमन अवस्थी, प्रभान शंकर दीक्षित, सिद्वार्थ शंकर, गोरेलाल दीक्षित, बालशंकर त्रिपाठी, सज्जन लोधी, गुरुप्रसाद रावत, गंगाप्रसाद रावत, सर्वेश सिंह, गायत्री देवी लोधी, मोतीलाल लोधी, महेंद्र लोधी, प्रदीप शर्मा भी मौजूद रहे।