फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sakshi Maharaj said that the left behind the violence in JNU

साक्षी महाराज बोले जेएनयू में हिंसा के पीछे वामदल, कहा घायल छात्र, छात्राएं एबीवीपी के कार्यकर्ता

Tue, 07 Jan 2020 10:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 07 Jan 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Sakshi Maharaj said that the left behind the violence in JNU
उन्नाव सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी हिंसा में विश्वास नहीं रखती है। जेएनयू की घटना के पीछे वामदलों का हाथ है। बहुत छोटी सी संख्या में एबीवीपी के कार्यकर्ता वहां पर हैं, जो चुटहिल हुए हैं। यह दावा उन्नाव से भाजपा सांसद हरि साक्षी महाराज ने किया। मंगलवार को अपने कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए सांसद ने दावा किया कि जेएनयू की गुंडागर्दी में वामपंथियों का हाथ है।
विज्ञापन


वह सरकार और गृहमंत्री से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। सासंद ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व शांति की बात करती है। हम युद्ध पर नहीं बल्कि शांति पर विश्वास रखते हैं। जो लोग युद्ध में विश्वास रखते हैं उनको ठीक करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


 

कहा कि जो ननकाना साहिब में हो रहा है वह पहले भी होता रहा है। पाकिस्तान हो, बांग्लादेश हो या फिर अफ गानिस्तान, ननकाना जैसे कांड हजारों होते रहे हैं। पाकिस्तान में कभी साढ़े 22 प्रतिशत हिंदू था। जो आज घटकर डेढ़ प्रतिशत रह गया है।

बांग्लादेश में 23 फीसदी हिंदू था। अब 7 प्रतिशत ही रह गया है। जो शरणार्थी हिंदुस्तान में आए हैं उनको नागरिकता देने के लिए ही तो यह नागरिकता संशोधन कानून है। ननकाना की आग यहां भड़क रही है। हम लोगों के तो सीने में आग जल रही है। 

पाकिस्तान पर भी किया हमला
पाकिस्तान तो कुत्ते की पूंछ की तरह है जो कभी सीधी हो नहीं सकती है। वहां जो लोग पीड़ित हैं, वो बहुत आक्रोशित हैं।  उनकी बेटी का अपहरण किया गया। उसका निकाह करा दिया गया। जो कुछ वहां पर हो रहा है वह बहुत ही आपत्तिजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed