फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sakshi maharaj gave big statement about hyderabad case

सांसद साक्षी महाराज बोले- छह दिसंबर को देखेंगे शिवसेना शौर्य दिवस मनाएगी या काला दिवस

Sun, 01 Dec 2019 09:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 01 Dec 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
sakshi maharaj gave big statement about hyderabad case
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने रविवार को शिवसेना पर बड़ा हमला बोला। कहा शिवसेना हर साल 6 दिसंबर को शौर्य दिवस मनाया करती थी। दिसंबर शुरू हो चुका है। देखना है कि इस बार शिवसेना शौर्य दिवस मनाएगी या काला दिवस।
विज्ञापन


अपने कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने हैदराबाद की घटना की निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। खुद को जलशक्ति मंत्रालय का सदस्य बनाए जाने पर कहा कि अब वह जल प्रदूषण की समस्या हल करने पर भी मजबूती से काम कर सकेंगे। जिले में 1.4 करोड़ लागत से ट्रीटमेंट प्लांट जल्द लगवाने की बात कही।
विज्ञापन

हैदराबाद में महिला डाक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना की निंदा करते हुए कहा कि वह अपनी सरकार से अपेक्षा करते हैं कि ऐसी घटना को अंजाम देने वाले जल्लादों के साथ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। बहुत भयावह स्थिति है और जो स्थितियां निकल कर आई हैं वह काफी गंभीर हैं।

बताया कि हैदराबाद से वहां के विधायक टी राजा सिंह आए थे। उन्होंने घटना का जो वर्णन किया वह तो रोंगटे खड़े करने वाला है। सख्त कार्रवाई हो ताकि माताओं और बहनों के साथ ऐसी हरकत करने की कभी किसी की हिम्मत न पड़े।

प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव के ट्विटर पर टिप्पणी को लेकर सांसद ने कहा कि दोनों नेता चुनाव से अब ट्विटर पर आ गए हैं। आने वाले समय में ट्विटर से भी बाहर चले जाएंगे। खुद के जलशक्ति मंत्रालय का सदस्य बनने पर बताया कि उन्होंने खुद ही सदस्य बनाने का आग्रह किया था।

क्योंकि उन्नाव में जल और वायु दोनों की बहुत बड़ी समस्या है। सदस्य बनने से अब प्रदूषण से निपटने के लिए ठीक से काम कर सकेंगे। बताया कि औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले गंदे पानी के ट्रीटमेंट के लिए 1.4 करोड़ की लागत से ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed