फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sakshi Maharaj attacked on Priyanka Gandhi

साक्षी महाराज का प्रियंका गांधी पर हमला, बोले ‘दंगा कराओ और फूट डालो की राजनीति करती है कांग्रेस’

Sat, 15 Feb 2020 08:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 15 Feb 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Sakshi Maharaj attacked on Priyanka Gandhi
भाजपा सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर सीएए और शाहीन बाग मामले में कांग्रेस पर तल्ख वार किया है। सांसद ने कहा कि शाहीन बाग का मुुद्दा केवल कांग्रेस की देन है। यह पार्टी केवल दंगा कराओ और फूट डालो की राजनीति करती रही है। देश के विभाजन से लेकर अब तक इस पार्टी के नेता केवल खून की राजनीति पर राजनीतिक रोटियां सेंकते रहे हैं।
विज्ञापन


विकास भवन में मीडिया से बात करते हुए सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) से किसी भारतीय की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। जानबूझ कर देश में इसे लेकर अराजकता का माहौल पैदा किया जा रहा है। यह कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का षडयंत्र है। कहा कि सीएए के पास होने से अन्य दलों के पैरों की जमीन खिसक गई है।
विज्ञापन


 

Sakshi Maharaj attacked on Priyanka Gandhi
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
मोदी सरकार में जिस तरह अनुच्छेद 370 को खत्म कराया गया, तीन तलाक, राम मंदिर पर जो फैसले हुए लेकिन देश में एक पत्ता तक नहीं हिला। इससे सपा, बसपा, कांग्रेस, वाम दल सहित अन्य दल परेशान हो गए। इस कारण सीएए पर विवाद पैदा किया जा रहा है। सीएए को लेकर शाहीन बाग मामले में प्रियंका गांधी के पीड़ितों से मिलने के सवाल पर सांसद ने कहा कि कांग्रेस केवल दंगा कराती है।

शाहीन बाग हो, लखनऊ हो सब जगह कांग्रेस ने दंगे कराए। दिल्ली में आप पार्टी की सरकार बनने और केजरीवाल की जमानत जब्त होने वाले अपने पर बयान पर सांसद ने मुस्कुराते हुए कहा कि तपस्या में कुछ कमी रह गई। कहा कि कभी दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी, अब उसे शून्य मिला है। यह हालत पूरे देश में कांग्रेस की होनी वाली है।

उन्होेंने 1984 का सिख दंगा कांग्रेस पर करवाने का आरोप लगाया। कहा कि देश के विभाजन के समय कांग्रेस के नेताओं ने खून की राजनीति की थी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा देवबंद को आतंकी करार देने के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि इसका जवाब केंद्रीय मंत्री ही देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed